ePaper

स्विस बैंकों से भारत को मिली बंद हो चुके खातों की जानकारी, ब्योरे की हो रही जांच

Updated at : 08 Sep 2019 5:07 PM (IST)
विज्ञापन
स्विस बैंकों से भारत को मिली बंद हो चुके खातों की जानकारी, ब्योरे की हो रही जांच

नयी दिल्ली/बर्न : स्विस बैंकों में पैसे रखने वाले भारतीयों के खातों से जुड़ी जानकारियां भारत को मिलनी शुरू हो गयी हैं. बैंकों और नियामकीय संस्थाओं के अधिकारियों ने बताया कि ये सूचनाएं मुख्यत: उन खातों से जुड़ी हैं, जिन्हें लोगों ने कार्रवाई के डर से पहले ही बंद करा दिया है. अधिकारी अब इन […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली/बर्न : स्विस बैंकों में पैसे रखने वाले भारतीयों के खातों से जुड़ी जानकारियां भारत को मिलनी शुरू हो गयी हैं. बैंकों और नियामकीय संस्थाओं के अधिकारियों ने बताया कि ये सूचनाएं मुख्यत: उन खातों से जुड़ी हैं, जिन्हें लोगों ने कार्रवाई के डर से पहले ही बंद करा दिया है. अधिकारी अब इन खातों के ब्योरा की जांच कर रहे हैं.

अधिकारियों ने कहा कि स्विट्जरलैंड की सरकार के निर्देश पर वहां के बैंकों ने डेटा इकट्ठा किया और भारत को सौंपा. इसमें हर उस खाते में लेन-देन का पूरा विवरण दिया गया है, जो 2018 में एक भी दिन सक्रिय रहे हों. यह डेटा इन खातों में अघोषित संपत्ति रखने वालों के खिलाफ ठोस मुकदमा करने में सहायक हो सकता है.

100 बंद खातों का भी ब्योरा

भारतीय लोगों के 100 ऐसे पुराने खाते भी हैं, जिन्हें 2018 से पहले ही बंद करा दिया गया. स्विट्जरलैंड इन खातों की जानकारियों को भी साझा करने की प्रक्रिया में है. ये खाते वाहन कल-पुर्जा, रसायन, वस्त्र, रीयल एस्टेट, हीरा कारोबार से जुड़े लोगों काहैं.

एनआरआइ से जुड़े खाते

अधिकारियों ने बताया कि ये सूचनाएं मुख्यत: कई दक्षिण-पूर्वी एशियाई देशों, अमेरिका, ब्रिटेन, कुछ अफ्रीकी देशों और दक्षिण अमेरिकी देशों में रह रहे अनिवासी भारतीयों समेत व्यवसायियों से संबंधित हैं.

बैंक अधिकारियों ने माना कि पिछले कुछ सालों में इन खातों से भारी स्तर पर पैसे निकाले गये और कई खाते बंद हो गये. हालांकि, साझा की गयी जानकारियों में उन खातों की भी सूनाएं शामिल हैं, जिन्हें 2018 में बंद करा दिया गया. इसमें जमा, हस्तांतरण तथा प्रतिभूतियों से प्राप्त आय की पूरी जानकारी दी गयी है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola