अमेरिकी सैनिक की हत्या के बाद भड़के डोनाल्ड ट्रंप कहा- तालिबान के साथ शांति समझौता अब रद्द
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि तालिबान के नेताओं और अफगानिस्तान के राष्ट्रपति के साथ रविवार को ‘कैंप डेविड’ में होने वाली गोपनीय बैठक पिछले सप्ताह काबुल में हुई बमबारी के मद्देनजर रद्द कर दी गई है. ट्रंप ने ट्वीट किया कि वे आज रात अमेरिका आने वाले थे. दुर्भाग्य से….उन्होंने काबुल […]
विज्ञापन
वाशिंगटनः अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा कि तालिबान के नेताओं और अफगानिस्तान के राष्ट्रपति के साथ रविवार को ‘कैंप डेविड’ में होने वाली गोपनीय बैठक पिछले सप्ताह काबुल में हुई बमबारी के मद्देनजर रद्द कर दी गई है.
ट्रंप ने ट्वीट किया कि वे आज रात अमेरिका आने वाले थे. दुर्भाग्य से….उन्होंने काबुल में किए हमले की जिम्मेदारी ली है, जिसमें हमारे महान सैनिकों में से एक की जान चली गई थी और अन्य 11 लोग घायल हो गए थे.
अमेरिकी राष्ट्रपति ने कहा कि मैंने तत्काल इस बैठक को रद्द कर दिया और शांति वार्ता रोक दी. अमेरिकी वार्ताकार और तालिबान के प्रतिनिधियों के बीच कतर में जारी शांति वार्ता के बावजूद काबुल में घातक हिंसक वारदातें जारी हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










