पाकिस्तान में लहराये भारत के समर्थन में बैनर: आज जम्मू-कश्मीर लिया, कल बलूचिस्तान-पीओके लेंगे

Updated at : 07 Aug 2019 2:14 PM (IST)
विज्ञापन
पाकिस्तान में लहराये भारत के समर्थन में बैनर: आज जम्मू-कश्मीर लिया, कल बलूचिस्तान-पीओके लेंगे

इस्लामाबाद : पाकिस्तान की राजधानी में उच्च सुरक्षा वाले ‘ रेड जोन’ समेत विभिन्न हिस्सों में जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा हटाने के भारत के फैसले की तारीफ करने वाले बैनरों को अधिकारियों ने हटा दिया और इस संबंध में एक शख्स को गिरफ्तार किया है. ‘‘अखंड भारत’ को दिखाने वाले इन बैनरों में पाकिस्तान, अफगानिस्तान […]

विज्ञापन

इस्लामाबाद : पाकिस्तान की राजधानी में उच्च सुरक्षा वाले ‘ रेड जोन’ समेत विभिन्न हिस्सों में जम्मू-कश्मीर का विशेष दर्जा हटाने के भारत के फैसले की तारीफ करने वाले बैनरों को अधिकारियों ने हटा दिया और इस संबंध में एक शख्स को गिरफ्तार किया है.

‘‘अखंड भारत’ को दिखाने वाले इन बैनरों में पाकिस्तान, अफगानिस्तान और बांग्लादेश के मौजूदा राज्यों के हिस्सों को दिखाया गया है और बलूचिस्तान के बारे में चेतावनियां दी गयी हैं. इन बैनरों में शिवसेना नेता संजय राउत का संदेश लिखा है कि आज जम्मू कश्मीर लिया है कल बलूचिस्तान, पीओके लेंगे. मुझे विश्वास है कि देश के प्रधानमंत्री अखंड हिंदुस्तान का सपना पूरा करेंगे.

डॉन अखबार की खबर के अनुसार, प्रेस क्लब, सेक्टर एफ-6 के सामने वाली सड़कों और आबपारा चौक पर मंगलवार को बैनर दिखाई दिये. काफी वक्त तक इन पर किसी का ध्यान नहीं गया. फिर वहां से गुजरने वाले कुछ लोगों ने उन्हें देखा और पुलिस को सूचना दी जिसके बाद बैनरों को हटवा दिया गया.

अखबार की खबर के मुताबिक, इस्लामाबाद के जिला मजिस्ट्रेट ने जांच के आदेश दिये हैं कि बैनर हटाने में तकरीबन पांच घंटे की देरी क्यों की गयी. खबर में बताया गया कि प्रारंभिक जांच में पाया गया कि मोटरसाइकिल पर सवार दो लोग मंगलवार को सुबह एफ-6 सेक्टर में दिखाई दिये और उन्होंने खंभों पर बैनर लगाये. सेफ सिटी प्रोजेक्ट के कैमरों में यह हरकत कैद हो गयी. पुलिस ने इस संबंध में मंगलवार शाम को ‘ब्लू एरिया’ से एक व्यक्ति को पकड़ा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola