ePaper

इंडोनेशिया में आये शक्तिशाली भूकंप से पांच लोगों की मौत, कई अन्य घायल

Updated at : 04 Aug 2019 11:30 AM (IST)
विज्ञापन
इंडोनेशिया में आये शक्तिशाली भूकंप से पांच लोगों की मौत, कई अन्य घायल

जकार्ता : इंडोनेशिया के जावा द्वीप में आये शक्तिशाली भूकंप के कारण पांच लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये. इस भूकंप के बाद कुछ देर के लिए सुनामी की चेतावनी भी दी गयी. इंडोनेशिया की राष्ट्रीय आपदा एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार शाम को 6.9 तीव्रता का […]

विज्ञापन

जकार्ता : इंडोनेशिया के जावा द्वीप में आये शक्तिशाली भूकंप के कारण पांच लोगों की मौत हो गयी और कई अन्य घायल हो गये. इस भूकंप के बाद कुछ देर के लिए सुनामी की चेतावनी भी दी गयी. इंडोनेशिया की राष्ट्रीय आपदा एजेंसी के एक अधिकारी ने बताया कि शुक्रवार शाम को 6.9 तीव्रता का भूकंप आया.

उन्होंने 10 फुट तक ऊंची लहरों के साथ सुनामी आने की चेतावनी दी थी, लेकिन कुछ समय बाद चेतावनी वापस ले ली गयी. एजेंसी के प्रवक्ता अगुस विबोवो ने शनिवार को बताया कि जोरदार भूकंप के दौरान तीन लोगों की दिल का दौरा पड़ने के कारण मौत हो गयी.

एक व्यक्ति भूकंप के दौरान अपने घर से बाहर की ओर भागते समय गिर पड़ा और उसकी मौत हो गयी. अत्यधिक घबराहट होने के कारण एक अन्य व्यक्ति की मौत हो गयी. उन्होंने बताया कि इस दौरान चार अन्य लोग घायल हो गये. भूकंप के कारण 200 से अधिक इमारतें क्षतिग्रस्त हो गयीं और 13 मकान नष्ट हो गये.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola