स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने इन पदों पर निकाली वैकेंसी, जल्द करें आवेदन

नयी दिल्ली: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने एग्जीक्यूटिव और नॉन एग्जीक्यूटिव के कुल205 पदों के लिए वैकेंसी निकाली है. इन पदों पर भर्ती के लिये आवेदन की अंतिम तारीख 31 जुलाई 2019 है. बता दें कि इनमें से 29 पद एग्जीक्यूटिव के लिये है वहीं 176 पद नॉन-एग्जीक्यूटिव के लिए है. एग्जीक्यूटिव के […]
नयी दिल्ली: स्टील अथॉरिटी ऑफ इंडिया लिमिटेड (SAIL) ने एग्जीक्यूटिव और नॉन एग्जीक्यूटिव के कुल205 पदों के लिए वैकेंसी निकाली है. इन पदों पर भर्ती के लिये आवेदन की अंतिम तारीख 31 जुलाई 2019 है.
बता दें कि इनमें से 29 पद एग्जीक्यूटिव के लिये है वहीं 176 पद नॉन-एग्जीक्यूटिव के लिए है. एग्जीक्यूटिव के अंतर्गत डिप्टी मैनेजर, मैनेजमेंट ट्रेनी और जूनियर मैनेजर के पद पर भर्ती निकाली गयी है वहीं नॉन एग्जीक्यूटिव के अंतर्गत फायर ऑपरेटर, फायरमेन कम फायर इंजन ड्राइवर और ऑपरेटर कम टेक्नीशियन के पदों पर भर्ती निकाली गयी है.
एग्जीक्यूटिव के पद पर भर्ती के लिए आयुसीमा 18 से 30 साल के बीच होनी चाहिए वहीं नॉन-एग्जीक्यूटिव के पद पर भर्ती के लिए आयुसीमा 18 से 28 साल के बीच निर्धारित की गयी है. उम्मीदवार अधिक जानकारी के लिये आधिकारिक बेवसाइट https://sail.co.in/ पर जा सकते हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










