ePaper

दक्षिण कोरिया ने रूसी लड़ाकू विमानों को चेतावनी देते हुए चलायीं गोलियां

Updated at : 23 Jul 2019 9:57 AM (IST)
विज्ञापन
दक्षिण कोरिया ने रूसी लड़ाकू विमानों को चेतावनी देते हुए चलायीं गोलियां

सियोल : दक्षिण कोरिया का कहना है कि उसने देश की हवाई सीमा में घुस आये रूसी लड़ाकू विमानों को चेतावनी देते हुए उनपर गोलियां चलायीं. वहीं रूस ने दावा किया है कि उसने हवाई सीमा का किसी तरह का कोई उल्लंघन नहीं किया है. दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि रूस […]

विज्ञापन

सियोल : दक्षिण कोरिया का कहना है कि उसने देश की हवाई सीमा में घुस आये रूसी लड़ाकू विमानों को चेतावनी देते हुए उनपर गोलियां चलायीं. वहीं रूस ने दावा किया है कि उसने हवाई सीमा का किसी तरह का कोई उल्लंघन नहीं किया है.

दक्षिण कोरिया के रक्षा मंत्रालय का कहना है कि रूस के लड़ाकू विमानों ने मंगलवार तड़के देश के पूर्वी हिस्से में प्रवेश किया. मंत्रालय ने कहा कि दक्षिण कोरिया के लड़ाकू विमानों ने भी उड़ान भरी और चेतावनी के लिए रूसी विमानों पर गोलियां चलायीं. उसका कहना है कि मंगलवार को ही चीन के लड़ाकू विमानों ने भी देश की हवाई सीमा का उल्लंघन किया.

राष्ट्रीय सुरक्षा सलाहकार चुंग ईई-योंग ने रूस के सुरक्षा सचिव को एक संदेश में ऐसा दोबारा होने पर गंभीर परिणाम भुगतने की चेतावनी दी. योंग ने कहा कि हम इस घटना का बारीकी से आकलन कर रहे हैं और अगर ऐसा दोबारा होता है तो और भी कड़े कदम उठाए जाएंगे. दूसरी ओर, मॉस्को ने हवाई सीमा लांघने के इन आरोपों को खारिज करते हुए कि उसके विमानों ने अंतरराष्ट्रीय समुद्र पर नियोजित अभ्यास किया.

रूस के विदेश मंत्रालय ने एक बयान में कहा कि रूस के दो टीयू-95 सामरिक बमवर्षकों ने जापान सागर पर नियोजित अभ्यास किया, जहां अभ्यास किया गया वह किसी भी देश का अधिकार क्षेत्र नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola