ePaper

जापानः एनिमेशन स्टूडियो में भड़के हुए शख्स ने लगाई आग, 12 की मौत , कई घायल

Updated at : 18 Jul 2019 12:26 PM (IST)
विज्ञापन
जापानः एनिमेशन स्टूडियो में भड़के हुए शख्स ने लगाई आग, 12 की मौत , कई घायल

क्योटोः जापान के क्योटो शहर में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है. यहां के एक एनिमेशन स्टूडियो में एक अज्ञात शख्स ने आग लगा दी. इस घटना में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है तो वहीं कई लोग घायल हैं. बताया जा रहा है कि शख्स ने स्टूडियो में जानबुझकर आग […]

विज्ञापन

क्योटोः जापान के क्योटो शहर में गुरुवार सुबह एक बड़ा हादसा हुआ है. यहां के एक एनिमेशन स्टूडियो में एक अज्ञात शख्स ने आग लगा दी. इस घटना में अब तक 12 लोगों की मौत हो चुकी है तो वहीं कई लोग घायल हैं. बताया जा रहा है कि शख्स ने स्टूडियो में जानबुझकर आग लगायी है. बिल्डिंग में लगी आग को करीब दो घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद बुझा लिया गया.

जापान के पुलिस ने बयान दिया है कि इस घटना में कई लोगों की हालत काफी गंभीर है. ये घटना जापानी वक्त के मुताबिक, सुबह 10.30 बजे घटी थी. जिस शख्स ने तरल पदार्थ छिड़ककर स्टूडियो में आग लगायी है, वह भी घटना में घायल हो गया है. और उसे भी अस्पताल में भर्ती कराया गया है. वह काफी गुस्से में दिखायी दे रहा था. आग लगने के बाद धमकों की गूंज दूर तक सुनाई दी. विस्तृत जानकारी का इंतजार है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Tags

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola