इंडोनेशिया में आया 6.9 तीव्रता का भूकंप, सुनामी की चेतावनी
Updated at : 08 Jul 2019 3:49 AM (IST)
विज्ञापन

जकार्ता : इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.9 बताई जा रही है. भूकंप के तेज झटकों के बाद नजदीकी तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है. हालांकि बाद में एजेंसी ने चेतावनी वापस ले ली है. अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण ने बताया कि […]
विज्ञापन
जकार्ता : इंडोनेशिया में भूकंप के तेज झटके महसूस किए गए. रिक्टर स्केल पर भूकंप की तीव्रता 6.9 बताई जा रही है. भूकंप के तेज झटकों के बाद नजदीकी तटीय इलाकों में सुनामी की चेतावनी जारी की गई है. हालांकि बाद में एजेंसी ने चेतावनी वापस ले ली है.
अमेरिकी भूगर्भीय सर्वेक्षण ने बताया कि भूकंप का केंद्र उत्तर सुलावेसी और उत्तर मलुकु के बीच मोलुक्का सागर में स्थित था. यह जमीन से 24 किलोमीटर की गहराई में स्थित था.
वहीं भूकंप से अभी तक किसी के नुकसान या हताहत होने की कोई रिपोर्ट नहीं है… लेकिन उत्तर मलुकु प्रांत के टर्नेट शहर में निवासियों में घबराहट पैदा हो गई…
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




