संयुक्त राष्ट्र ने लीबिया में संघर्ष विराम का किया आह्वान

त्रिपोली : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने लीबिया में संघर्ष विराम की शुक्रवार को अपील की. त्रिपोली में पिछले तीन महीने में हुई हिंसा के दौरान मारे गये लोगों की संख्या 1,000 पर पहुंच गयी है. इस हिंसा में कई लोग हवाई हमले में मारे गये. इस हमले में प्रवासियों का हिरासत निशाना बना. एक […]
त्रिपोली : संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद ने लीबिया में संघर्ष विराम की शुक्रवार को अपील की. त्रिपोली में पिछले तीन महीने में हुई हिंसा के दौरान मारे गये लोगों की संख्या 1,000 पर पहुंच गयी है. इस हिंसा में कई लोग हवाई हमले में मारे गये. इस हमले में प्रवासियों का हिरासत निशाना बना.
एक साझा बयान में कहा गया है कि परिषद ने पूर्वी त्रिपोली के ताजौरा हिरासत केंद्र पर मंगलवार को हुए हमले की निंदा की और ‘सभी पक्षों से स्थिति को तत्काल नियंत्रित करने और संघर्ष विराम को लेकर प्रतिबद्ध होने की आवश्यकता पर जोर दिया’.
संयुक्त राष्ट्र के विश्व स्वास्थ्य संगठन ने कहा कि हवाई हमलों और गोलीबारी में करीब 1,000 लोगों की जान जा चुकी है. करीब 5,000 लोग घायल हुए हैं. संयुक्त राष्ट्र ने हिरासत केंद्र पर हुए हमले के लिए जिम्मेदार लोगों का पता लगाने के लिए एक स्वतंत्र जांच का आह्वान किया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










