यूपी के सबीह खान एप्पल में बड़ी पोस्ट हासिल करने वाले बने पहले भारतीय

मुरादाबादः दिग्गज अमेरिकी कंपनी एप्पल का नाम दुनिया की टॉप कंपनियों की सूची में शामिल है. इस प्रतिष्ठित कंपनी में एक भारतीय शख्स ने अपने टैलेंट के दम पर ऊंचा मुकाम हासिल किया है. उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद शहर में जन्मे सबीह खान को एप्पल का सीनियर वाइस प्रेसिडेंट ऑपरेशन्स नियुक्त किया गया है. वह […]
मुरादाबादः दिग्गज अमेरिकी कंपनी एप्पल का नाम दुनिया की टॉप कंपनियों की सूची में शामिल है. इस प्रतिष्ठित कंपनी में एक भारतीय शख्स ने अपने टैलेंट के दम पर ऊंचा मुकाम हासिल किया है. उत्तर प्रदेश के मुरादाबाद शहर में जन्मे सबीह खान को एप्पल का सीनियर वाइस प्रेसिडेंट ऑपरेशन्स नियुक्त किया गया है. वह एप्पल की ग्लोबल सप्लाई चेन को लीड करेंगे. सबीह खान 1990 से एप्पल में प्रोडक्ट ऑपरेशन्स और सप्लाई चेन में महत्वपूर्ण पदों पर रहे हैं.
In a move late on Thursday afternoon, #Apple has announced that long-time executive Sabih Khan has been promoted to the company's executive team as senior vice president of operations. https://t.co/T9ynqix5Ho pic.twitter.com/3etTJlhXYv
— AppleInsider (@appleinsider) June 27, 2019
एप्पल प्रोडक्ट को विकसित करने में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका रही है. वह एप्पल के चीफ ऑपरेटिंग आफिसर जैफ विलियम्स को रिपोर्ट करेंगे. दुनिया की शीर्ष आईटी कंपनियों में शुमार एप्पल के इस महत्वपूर्ण पद पर पहुंचने वाले वह पहले भारतीय हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




