ePaper

पीएम मोदी ने पुतिन और जिनपिंग से आतंकवाद की रोकथाम और जलवायु परिवर्तन पर की बातचीत

Updated at : 28 Jun 2019 8:36 PM (IST)
विज्ञापन
पीएम मोदी ने पुतिन और जिनपिंग से आतंकवाद की रोकथाम और जलवायु परिवर्तन पर की बातचीत

ओसाका : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की और आतंकवाद की रोकथाम और जलवायु परिवर्तन समेत महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की. मोदी जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जापान के ओसाका में हैं. मोदी ने आरआईसी (रूस-भारत-चीन) की अनौपचारिक बैठक के […]

विज्ञापन

ओसाका : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग से मुलाकात की और आतंकवाद की रोकथाम और जलवायु परिवर्तन समेत महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा की. मोदी जी-20 शिखर सम्मेलन में हिस्सा लेने के लिए जापान के ओसाका में हैं. मोदी ने आरआईसी (रूस-भारत-चीन) की अनौपचारिक बैठक के लिए दोनों नेताओं की मेजबानी की. तीनों देशों ने रूस, भारत और चीन के विदेश मंत्रियों की 16 वीं बैठक की संयुक्त विज्ञप्ति में सभी रूपों में आतंकवाद की कड़ी निंदा की थी.

इसे भी देखें : G-20 समिटः BRICS नेताओं की बैठक में पीएम मोदी ने तेल कीमतों और आतंकवाद सहित उठाए ये पांच मुद्दे

प्रधानमंत्री मोदी ने अपनी शुरुआती टिप्पणी में यहां कहा कि ओसाका में त्रिपक्षीय बैठक बड़े वैश्विक मुद्दों पर चर्चा और समन्वय का उपयोगी माध्यम है. लंबे समय के बाद तीनों नेता पिछले साल अर्जेंटीना में शिखर बैठक में मिले थे. मोदी ने कहा कि दुनिया की अग्रणी अर्थव्यवस्था के तौर पर विश्व की आर्थिक, राजनीतिक और सुरक्षा स्थिति के लिए हमारे बीच विचारों का आदान-प्रदान महत्वपूर्ण है. हमारी आज हुई त्रिपक्षीय बैठक बड़े वैश्विक मुद्दों पर चर्चा और समन्वय का उपयोगी माध्यम है.

मोदी ने कहा कि चीन में फरवरी के दौरान हुई हमारे विदेश मंत्रियों की बैठक के दौरान कई मुद्दों पर चर्चा हुई थी. इसमें आरआईसी के तहत आतंकवाद की रोकथाम, हिंसा एवं खतरे के अंतरराष्ट्रीय बिंदुओं, बहुपक्षवाद में सुधार, जलवायु परिवर्तन जैसे मुद्दों पर सहयोग शामिल है. विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता रवीश कुमार ने अपने ट्वीट में कहा कि साथ मिलकर वैश्विक चुनौतियों पर चर्चा कर रहे हैं.

उन्होंने ट्विट किया है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने रूसी राष्ट्रपति पुतिन और चीनी राष्ट्रपति शी जिनपिंग की ओसाका में आरआईसी की अनौपचारिक बैठक की मेजबानी की. आतंकवाद की रोकथाम, हिंसा एवं खतरे के अंतरराष्ट्रीय बिंदुओं के मुद्दों, बहुपक्षवाद में सुधार और जलवायु परिवर्तन के मुद्दे पर चर्चा की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola