जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले डोनाल्ड ट्रंप के प्रोटोकॉल प्रमुख ने दिया इस्तीफा

Updated at : 26 Jun 2019 11:25 AM (IST)
विज्ञापन
जी-20 शिखर सम्मेलन से पहले डोनाल्ड ट्रंप के प्रोटोकॉल प्रमुख ने दिया इस्तीफा

वाशिंगटनः जापान में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन से ठीक पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रोटोकॉल प्रमुख सीन लॉलर ने अपना पद छोड़ने की घोषणा की है. एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने कहा कि लॉलर अपने कर्मचारियों के प्रबंधन से जुड़ी एक जांच का सामना कर रहे हैं. लॉलर का पद विदेश विभाग में […]

विज्ञापन
वाशिंगटनः जापान में होने वाले जी-20 शिखर सम्मेलन से ठीक पहले अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के प्रोटोकॉल प्रमुख सीन लॉलर ने अपना पद छोड़ने की घोषणा की है. एक वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारी ने कहा कि लॉलर अपने कर्मचारियों के प्रबंधन से जुड़ी एक जांच का सामना कर रहे हैं. लॉलर का पद विदेश विभाग में राजदूत के पद के समतुल्य था.
अधिकारी ने नाम न जाहिर करने का अनुरोध किया और इस बारे में और कोई जानकारी नहीं दी. प्रोटोकॉल प्रमुख के पास राष्ट्रपति की विदेशी नेताओं से मुलाकात के दौरान औपचारिकताओं को संभालने की जिम्मेदारी होती है. अभी यह तत्काल पता नहीं चल पाया है कि बुधवार से शुरू हो रहे ट्रंप के जापान और दक्षिण कोरिया के दौरे में यह जिम्मेदारी कौन संभालेगा.
विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola