ePaper

चीन के प्रत्यर्पण विधेयक के विरुद्ध हांगकांग में ‘आखिरी जंग’

Updated at : 12 Jun 2019 10:57 AM (IST)
विज्ञापन
चीन के प्रत्यर्पण विधेयक के विरुद्ध हांगकांग में ‘आखिरी जंग’

हांगकांग : चीन में प्रत्यर्पण को अनुमति देने वाली सरकार की योजनाओं के खिलाफ मध्य हांगकांग में हजारों प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और दो मुख्य राजमार्गों को बाधित कर दिया. हांगकांग को 1997 में चीन को सौंपे जाने के बाद शहर में पहली बार इतने व्यापक स्तर पर प्रदर्शन हो रहे हैं. इसे भी पढ़ें […]

विज्ञापन

हांगकांग : चीन में प्रत्यर्पण को अनुमति देने वाली सरकार की योजनाओं के खिलाफ मध्य हांगकांग में हजारों प्रदर्शनकारियों ने विरोध किया और दो मुख्य राजमार्गों को बाधित कर दिया. हांगकांग को 1997 में चीन को सौंपे जाने के बाद शहर में पहली बार इतने व्यापक स्तर पर प्रदर्शन हो रहे हैं.

इसे भी पढ़ें : पाकिस्तान से आतंकवादी ठिकानों के खात्मे के बिना भारत से उसकी वार्ता निरर्थक : हक्कानी

काले कपड़े पहने हजारों प्रदर्शनकारियों ने अवरोधक लगाकर सरकारी कार्यालयों के निकट दो सड़कों को बाधित कर दिया, जिसके कारण यातायात रुक गया. पुलिस ने बुधवार को विधेयक पर तय बहस से कुछ घंटों पहले प्रदर्शनकारियों को तितर-बितर करने के लिए कार्रवाई की.

हांगकांग में 100 से अधिक कारोबारियों ने कहा कि वे प्रदर्शनकारियों के प्रति एकजुटता दिखाने के लिए बुधवार को अपने प्रतिष्ठान नहीं खोलेंगे. शहर के बड़े छात्र संघों ने घोषणा की कि वे रैलियों में शामिल होने के लिए कक्षाओं का बहिष्कार करेंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola