ePaper

द्विपक्षीय साझेदारी पर चर्चा के लिए मोदी, जयशंकर से मुलाकात करेंगे पोम्पिओ

Updated at : 12 Jun 2019 9:40 AM (IST)
विज्ञापन
द्विपक्षीय साझेदारी पर चर्चा के लिए मोदी, जयशंकर से मुलाकात करेंगे पोम्पिओ

वॉशिंगटन : अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ इस महीने नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात के दौरान अमेरिकी-भारतीय सामरिक साझेदारी के ‘‘एक महत्वाकांक्षी एजेंडे” पर चर्चा करेंगे. पोम्पिओ 24 से 30 जून तक हिंद-प्रशांत क्षेत्र के चार देशों- भारत, श्रीलंका, जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा करेंगे. […]

विज्ञापन

वॉशिंगटन : अमेरिका के विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ इस महीने नयी दिल्ली में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और विदेश मंत्री एस जयशंकर से मुलाकात के दौरान अमेरिकी-भारतीय सामरिक साझेदारी के ‘‘एक महत्वाकांक्षी एजेंडे” पर चर्चा करेंगे. पोम्पिओ 24 से 30 जून तक हिंद-प्रशांत क्षेत्र के चार देशों- भारत, श्रीलंका, जापान और दक्षिण कोरिया की यात्रा करेंगे.

विदेश मंत्रालय की प्रवक्ता मोर्गन ओर्तागस ने मंगलवार को कहा कि पोम्पिओ की हिंद-प्रशांत के चार देशों की यात्रा का मकसद महत्वपूर्ण देशों के साथ अमेरिका की साझेदारियों को और मजबूत करना है ताकि मुक्त और खुले हिंद-प्रशांत के साझा लक्ष्य को पाने की दिशा में आगे बढ़ा जा सके.

उन्होंने कहा, ‘‘प्रधानमंत्री (नरेंद्र) मोदी को चुनाव में हाल में मिली जीत उन्हें शानदार अवसर मुहैया कराती है, जब वह वैश्विक मंच पर अहम भूमिका निभाने वाले मजबूत एवं समृद्ध भारत के लिए अपने दृष्टिकोण को लागू कर सकते हैं.”

उन्होंने विस्तृत जानकारी दिए बिना बताया कि मोदी और जयशंकर के साथ बैठक में पोम्पिओ ‘‘भारत और अमेरिका की सामरिक साझेदारी के लिए हमारे महत्वाकांक्षी एजेंडे पर चर्चा” करेंगे.

पोम्पिओ नयी दिल्ली से कोलंबो जाएंगे जहां वह ईस्टर के मौके पर हुए आतंकवादी हमले के खिलाफ श्रीलंका के लोगों के प्रति एकजुटता दिखाएंगे. इसके बाद पोम्पिओ जी20 नेताओं के शिखर सम्मेलन में ओसाका (जापान) जाएंगे. इसके बाद वह दक्षिण कोरिया जाएंगे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola