हाफिज को लाहौर में अपने पसंदीदा स्थान पर ईद की नमाज अदा करने से रोका गया

Updated at : 05 Jun 2019 8:09 PM (IST)
विज्ञापन
हाफिज को लाहौर में अपने पसंदीदा स्थान पर ईद की नमाज अदा करने से रोका गया

लाहौर : मुंबई हमलों के सरगना एवं जमात-उद-दावा (जेयूडी) प्रमुख हाफिज सईद को कई बरसों में पहली बार सरकार ने यहां कद्दाफी स्टेडियम में बुधवार को ईद की नमाज का नेतृत्व नहीं करने दिया. हालांकि, यह उसका पसंदीदा स्थान है. इसके बाद, सईद ने यहां अपने जौहर कस्बा स्थित आवास के पास एक स्थानीय मस्जिद […]

विज्ञापन

लाहौर : मुंबई हमलों के सरगना एवं जमात-उद-दावा (जेयूडी) प्रमुख हाफिज सईद को कई बरसों में पहली बार सरकार ने यहां कद्दाफी स्टेडियम में बुधवार को ईद की नमाज का नेतृत्व नहीं करने दिया. हालांकि, यह उसका पसंदीदा स्थान है. इसके बाद, सईद ने यहां अपने जौहर कस्बा स्थित आवास के पास एक स्थानीय मस्जिद में नमाज अदा की.

उसके संगठन जेयूडी को संयुक्त राष्ट्र ने आतंकवादी संगठन घोषित कर रखा है. इस घटनाक्रम से करीबी तौर पर जुड़े एक अधिकारी ने बताया, जेयूडी प्रमुख सईद कद्दाफी स्टेडियम में नमाज का नेतृत्व करना चाहता था, लेकिन उसे एक दिन पहले (मंगलवार को) पंजाब सरकार के एक अधिकारी ने ऐसा नहीं करने को कहा था. यदि वह अपनी योजना (ईद की नमाज का नेतृत्व करने) पर आगे बढ़ता है तो सरकार उसे गिरफ्तार कर सकती है. उन्होंने बताया कि सरकार के निर्देश के बाद सईद के पास कोई और विकल्प नहीं था और उसने कद्दाफी स्टेडियम में नमाज का नेतृत्व करने की अपनी योजना रद्द कर दी.

गौरतलब है कि सईद इस स्टेडियम में कई बरसों से ईद और बकरीद की नमाज का नेतृत्व करता आ रहा था. साथ ही, सरकार उसे पुख्ता सुरक्षा भी मुहैया कराती थी. अतीत में सईद न सिर्फ नमाज का नेतृत्व करता था, बल्कि इस तरह के धार्मिक उत्सवों पर इकट्ठी भारी भीड़ के समक्ष खासतौर पर कश्मीर के बार में अपने विचार भी प्रकट करता था. मुंबई हमलों के बाद सईद को 10 दिसंबर 2008 संयुक्त राष्ट्र ने प्रतिबंधित कर दिया था. इस हमले में 166 लोग मारे गये थे. समझा जाता है कि जेयूडी लश्कर-ए-तैयबा का मुखौटा संगठन है, जो मुंबई हमलों को अंजाम देने के लिए जिम्मेदार है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola