ePaper

श्रम शिविर भेजे जाने की खबरों के कुछ ही दिनों बाद एक कार्यक्रम में दिखे शीर्ष उत्तर कोरियाई अधिकारी

Updated at : 03 Jun 2019 11:29 AM (IST)
विज्ञापन
श्रम शिविर भेजे जाने की खबरों के कुछ ही दिनों बाद एक कार्यक्रम में दिखे शीर्ष उत्तर कोरियाई अधिकारी

सियोल : श्रम शिविर भेजे जाने की अटकलों के बीच उत्तर कोरिया के वरिष्ठ अधिकारी सोमवार को सरकारी मीडिया पर आये फुटेज में उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के साथ एक संगीत कार्यक्रम का आनंद लेते दिखे. अटकलें थीं कि अमेरिका के साथ हुई परमाणु शिखर वार्ता के नाकाम होने की वजह से उक्त […]

विज्ञापन

सियोल : श्रम शिविर भेजे जाने की अटकलों के बीच उत्तर कोरिया के वरिष्ठ अधिकारी सोमवार को सरकारी मीडिया पर आये फुटेज में उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग उन के साथ एक संगीत कार्यक्रम का आनंद लेते दिखे. अटकलें थीं कि अमेरिका के साथ हुई परमाणु शिखर वार्ता के नाकाम होने की वजह से उक्त वरिष्ठ अधिकारी, किम चोंग चोल को श्रम शिविर भेज दिया गया है.

उत्तर कोरियाई मीडिया ने सोमवार को कोरियन पीपुल्स आर्मी के अधिकारियों की पत्नियों के द्वारा की गयी एक संगीत प्रस्तुति के दौरान किम जोंग उन और अन्य शीर्ष अधिकारियों के पास किम योंग चोल को बैठे हुए दिखाया.

किम जोंग उन की पिछले साल की शुरुआत में अमेरिका के साथ हुई परमाणु वार्ता में शामिल होने के बाद से किम योंग चोल उत्तर कोरिया के शीर्ष परमाणु वार्ताकार और अमेरिकी विदेश मंत्री माइक पोम्पिओ के समकक्ष रहे हैं. उन्होंने वाशिंगटन की यात्रा की और ट्रम्प के साथ किम की दो शिखर वार्ता से पहले दो बार राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प से मुलाकात की थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola