भारत को UN से मिली दोगुनी खुशी : गुतारेस के ''धन्यवाद'' के बाद भारतीय पुलिस अधिकारी को मिला सम्मान

Updated at : 25 May 2019 5:50 PM (IST)
विज्ञापन
भारत को UN से मिली दोगुनी खुशी : गुतारेस के ''धन्यवाद'' के बाद भारतीय पुलिस अधिकारी को मिला सम्मान

संयुक्त राष्ट्र : आज भारत को दोगुनी खुशी का दिन है. कारण यह है कि शनिवार को संयुक्त राष्ट्र संघ से भारत को दो प्रकार के सम्मान मिले हैं. पहली खुशी यह है कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने शांति मिशनों में योगदान के लिए भारत को ‘धन्यवाद’ दिया. इसके बाद गुतारेस ने युद्धग्रस्त […]

विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र : आज भारत को दोगुनी खुशी का दिन है. कारण यह है कि शनिवार को संयुक्त राष्ट्र संघ से भारत को दो प्रकार के सम्मान मिले हैं. पहली खुशी यह है कि संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंटोनियो गुतारेस ने शांति मिशनों में योगदान के लिए भारत को ‘धन्यवाद’ दिया. इसके बाद गुतारेस ने युद्धग्रस्त कांगो लोकतांत्रिक गणतंत्र में विश्व संगठन के शांतिरक्षा मिशन के दौरान अपना जीवन बलिदान करने वाले एक भारतीय पुलिस अधिकारी को प्रतिष्ठित पद से सम्मानित किया है.

संयुक्त राष्ट्र शांति सेना के अंतरराष्ट्रीय दिवस और मिशन में अपनी सेवा के बाद ‘वापस नहीं लौटने वाले को श्रद्धांजलि’ देने के लिए भारत के स्थायी मिशन द्वारा आयोजित विशेष चाय कार्यक्रम के दौरान संयुक्त राष्ट्र मुख्यालय में शुक्रवार को जितेंद्र कुमार को मरणोपरांत डेग हम्मरस्कॉल्ड पदक से सम्मानित किया गया.

जितेंद्र कुमार उन 119 पुरुषों और महिलाओं में से एक थे, जिन्होंने अपना कर्तव्य निभाने के दौरान साहस दिखाते हुए अपने जीवन का बलिदान दिया. भारतीय पुलिस अधिकारी जितेंद्र कुमार ने मध्य अफ्रीकी देश में संयुक्त राष्ट्र संगठन स्थिरीकरण मिशन में सेवा के दौरान यह बलिदान किया. संयुक्त राष्ट्र में भारत के राजदूत सैयद अकबरुद्दीन ने कुमार की तरफ से यह सम्मान प्राप्त किया.

इसके पहले संयुक्त राष्ट्र महासचिव एंतोनियो गुतारेस ने संयुक्त राष्ट्र और उसके शांति मिशनों में योगदान के लिए भारत को ‘धन्यवाद’ देते हुए अंतरराष्ट्रीय शांति और सुरक्षा बनाये रखने में भारतीय महिलाओं की प्रेरक भूमिका को रेखांकित किया. संयुक्त राष्ट्र शांति रक्षक अंतरराष्ट्रीय दिवस के अवसर पर ‘मिशन के दौरान शहीद हुए सैनिकों को श्रद्धांजलि’ देने के लिए संयुक्त राष्ट्र में भारत के स्थायी मिशन की ओर से शुक्रवार को आयोजित चाय-पार्टी में गुतारेस में कहा कि वर्तमान में दुनियाभर के विभिन्न शांति मिशनों में भारत के करीब 6,400 शांतिरक्षक तैनात हैं.

गुतारेस ने कहा कि संयुक्त राष्ट्र के सभी पहलुओं और खास तौर से शांति मिशनों में भारत के महत्वपूर्ण योगदान के लिए मैं भारत को धन्यवाद देता हूं. मैं संयुक्त राष्ट्र के आदर्शों के लिए जीवन बलिदान करने वाले सभी भारतीय शांतिरक्षकों (महिला एवं पुरुष) विशेष रूप से पुरुषों के साहस की प्रशंसा करता हूं. इस कार्यक्रम में संयुक्त राष्ट्र के राजदूत, राजनयिक, शांति मिशनों के पुलिस और सैन्य अधिकारी शामिल हुए.

‘नमस्ते’ के साथ अपने संबोधन की शुरुआत करते हुए गुतारेस ने कहा कि भारत संयुक्त राष्ट्र चार्टर और संयुक्त राष्ट्र के मूल्यों के प्रति समर्पण का उदाहरण है. उन्होंने अपने संबोधन का अंत ‘धन्यवाद’ देकर किया. गुतारेस ने भारतीय सेना के अधिकारी लेफ्टिनेंट जनरल शैलेश तिनाइकर (57) को दक्षिण सूडान में संयुक्त राष्ट्र मिशन का नया फोर्स कमांडर बनाया है. तिनाइकर रवांडा के लेफ्टिनेंट जनरल फ्रैंक कमांजी की जगह लेंगे. कमांजी का कार्यकाल 26 मई को समाप्त हो रहा है. गुतारेस ने शुक्रवार को इस बाबत घोषणा की.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola