70 देशों ने उत्तर कोरिया से अपने परमाणु हथियार नष्ट करने को कहा

Updated:
विज्ञापन
70 देशों ने उत्तर कोरिया से अपने परमाणु हथियार नष्ट करने को कहा

संयुक्त राष्ट्र : विश्व के 70 देशों ने उत्तर कोरिया से शुक्रवार को आग्रह किया कि उसे वैश्विक शांति को खतरा उत्पन्न कर रहे अपने परमाणु हथियार, बैलेस्टिक मिसाइल और संबंधित कार्यक्रम खत्म कर देने चाहिए. आग्रह करने वाले देशों में अमेरिका, दक्षिण कोरिया के साथ-साथ एशिया, लातिन अमेरिका और यूरोप के राष्ट्र शामिल हैं. […]

विज्ञापन

संयुक्त राष्ट्र : विश्व के 70 देशों ने उत्तर कोरिया से शुक्रवार को आग्रह किया कि उसे वैश्विक शांति को खतरा उत्पन्न कर रहे अपने परमाणु हथियार, बैलेस्टिक मिसाइल और संबंधित कार्यक्रम खत्म कर देने चाहिए.

आग्रह करने वाले देशों में अमेरिका, दक्षिण कोरिया के साथ-साथ एशिया, लातिन अमेरिका और यूरोप के राष्ट्र शामिल हैं. रूस और चीन उत्तर कोरिया का समर्थन करते हैं, इसलिए उन्होंने इस दस्तावेज पर हस्ताक्षर नहीं किये हैं. इस दस्तावेज का मसौदा फ्रांस ने तैयार किया है.

दस्तावेज पर हस्ताक्षर करने वाले देशों को उत्तर कोरिया के परमाणु हथियार और बैलेस्टिक मिसाइल कार्यक्रम से क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय शांति तथा सुरक्षा को बड़ा खतरा नजर आता है. इन देशों ने उत्तर कोरिया से किसी भी तरह की उकसावे की कार्रवाई से बचने का अनुरोध किया. उत्तर कोरिया ने बृहस्पतिवार को कम दूरी की दो मिसाइलों का परीक्षण किया था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola