ePaper

चुनाव आयोग ने पीएम मोदी को एक और मामले में दी क्लीन चिट

Updated at : 04 May 2019 9:52 PM (IST)
विज्ञापन
चुनाव आयोग ने पीएम मोदी को एक और मामले में दी क्लीन चिट

नयी दिल्ली : चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को गुजरात के पाटन में चुनाव प्रचार के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाला बयान देने मामले में क्लीन चिट देते हुये इस बारे में की गयी शिकायत को खारिज कर दिया है. आयोग के सूत्रों के अनुसार आयोग ने शनिवार को गुजरात के मुख्य निर्वाचन […]

विज्ञापन

नयी दिल्ली : चुनाव आयोग ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को गुजरात के पाटन में चुनाव प्रचार के दौरान नियमों का उल्लंघन करने वाला बयान देने मामले में क्लीन चिट देते हुये इस बारे में की गयी शिकायत को खारिज कर दिया है.

आयोग के सूत्रों के अनुसार आयोग ने शनिवार को गुजरात के मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) की रिपोर्ट के आधार पर कांग्रेस द्वारा की गयी शिकायत को गलत करार दिया है. आयोग के एक वरिष्ठ अधिकारी ने बताया कि मोदी द्वारा 21 अप्रैल को पाटन में चुनाव प्रचार के दौरान सेना का जिक्र करने वाला बयान देकर चुनाव आयोग के परामर्श और चुनाव आचार संहिता का उल्लंघन करने की शिकायत की गयी थी.

इस मामले में गुजरात के सीईओ से विस्तृत रिपोर्ट मांगी गयी थी. सीईओ की रिपोर्ट के आधार पर आयोग ने इस मामले में चुनाव आचार संहिता के उल्लंघन से जुडे़ विभिन्न पहलुओं की विस्तृत जांच के आधार पर शिकायत को सही नहीं पाया है. सूत्रों के अनुसार सीईओ की रिपोर्ट में मोदी के भाषण से चुनाव आचार संहिता अथवा आयोग के दिशानिर्देशों और परामर्श का उल्लंघन होने की पुष्टि नहीं हुयी है.

उल्लेखनीय है कि इससे पहले मोदी के खिलाफ आचार संहिता के उल्लंघन की पांच अन्य शिकायतों को आयोग गलत बताते हुये उन्हें क्लीन चिट दे चुका है. इनमें लातूर और वर्धा में मोदी के भाषणों में सेना के शौर्य का जिक्र चुनावी लाभ के लिये करने की शिकायत की गयी थी.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola