ePaper

पीएम मोदी ने मध्यप्रदेश में कहा, कांग्रेस में भ्रष्टाचार ही शिष्टाचार

Updated at : 26 Apr 2019 2:32 PM (IST)
विज्ञापन
पीएम मोदी ने मध्यप्रदेश में कहा, कांग्रेस में भ्रष्टाचार ही शिष्टाचार

सीधी(मध्यप्रदेश) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर सीधा हमला बोला. उन्होंने कहा कि यह पूरे देश में यह कहते हैं कि किसानों का कर्ज माफ हुआ, जबकि सच्चाई यह है कि किसी गरीब किसान का कर्ज माफ नहीं हुआ. पीएम मोदी ने कहा कि यह कितना झूठ बोलते हैं मुझे […]

विज्ञापन

सीधी(मध्यप्रदेश) : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने यहां कांग्रेस अध्यक्ष राहुल गांधी पर सीधा हमला बोला. उन्होंने कहा कि यह पूरे देश में यह कहते हैं कि किसानों का कर्ज माफ हुआ, जबकि सच्चाई यह है कि किसी गरीब किसान का कर्ज माफ नहीं हुआ. पीएम मोदी ने कहा कि यह कितना झूठ बोलते हैं मुझे समझ नहीं आता.

उन्होंने आरोप लगाया कि कांग्रेस गरीबों के मुंह से निवाला छीन रही है. गरीब बच्चों और माताओं के पोषक आहार के लिए केंद्र से पैसे भेजे जाते हैं, जिसे राज्य की सरकार चुरा रही हैं, वही पैसा तुगलक रोड में पकड़ा जा रहा है. पीएम मोदी ने कहा कि कांग्रेस पार्टी में भ्रष्टाचार ही शिष्टाचार है.

इसलिए जब उनके किसी नेता पर कार्रवाई होती है, तो वे हल्ला मचाते हैं.प्रधानमंत्री ने कहा कि 2014 में 30 साल के बाद दिल्ली में पूर्ण बहुमत के साथ केंद्र सरकार बनी थी और उसमें मध्य प्रदेश का बहुत बड़ा योगदान था.

नामांकन के बाद पीएम मोदी ने काशी के लोगों का आभार प्रकट किया, कहा अधिक से अधिक संख्या में वोट करें

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola