गूगल रखता है आपकी हर कमांड का रिकाॅर्ड

इंटरनेट का प्रयोग करनेवाला लगभग हर यूजर गूगल से जुड़ा है. ऐसे में अपने डाटा को सुरक्षित रखना उपभोक्ता के लिए एक बड़ा प्रश्न है. डिवाइस पर गूगल असिस्टेंट की मदद से बहुत से उपभोक्ता वॉइस कमांड्स देकर अलार्म सेट करने, मौसम चेक करने या होम डिवाइसेज को कंट्रोल करने जैसे काम करते हैं. संभव […]
इंटरनेट का प्रयोग करनेवाला लगभग हर यूजर गूगल से जुड़ा है. ऐसे में अपने डाटा को सुरक्षित रखना उपभोक्ता के लिए एक बड़ा प्रश्न है. डिवाइस पर गूगल असिस्टेंट की मदद से बहुत से उपभोक्ता वॉइस कमांड्स देकर अलार्म सेट करने, मौसम चेक करने या होम डिवाइसेज को कंट्रोल करने जैसे काम करते हैं. संभव है आपने भी गूगल को कोई कमांड दिये होंगे, लेकिन गूगल असिस्टेंट का प्रयोग करनेवाले कई यूजर्स इस बात से अंजान है कि गूगल के पास उनके हर कमांड की रिकॉर्डिंग है. गूगल हर वॉइस कमांड रिकॉर्ड करता है और ये कमांड्स सर्वर पर सेव रहते हैं.
यूजर्स चाहें तो ये रिकॉर्डिंग बाद में भी सुन सकते हैं और उनको गूगल से क्या रिस्पॉन्स मिले, इसका लॉग भी कंपनी रखती है. गूगल के मुताबिक, पुराने डाटा और वॉइस रिकॉर्डिंग को सेव करने की वजह बेहतर ओवरऑल सर्विस यूजर्स को देना होता है.
हालांकि, गूगल यूजर्स को उनकी गूगल असिस्टेंट हिस्ट्री डिलीट करने का ऑप्शन भी देता है. यदि आप अपने द्वारा गूगल को दी गयी कमांड्स का डाटा डिलीट करना चाहते हैं, तो इस प्रक्रिया के माध्यम से ऐसा कर सकते हैं-
वेब ब्राउजर पर : कंप्यूटर पर वेब ब्राउजर ओपन करें और माईएक्टिविटी.गूगल.कॉम पर जाएं. यहां पर स्क्रीन के साइड में ‘डिलीट एक्टिविटी बाई’ पर जाएं. यहां आप टाइम-फ्रेम सेलेक्ट कर सकते हैं और ‘ऑल टाइम’ एक्टिविटी भी डिलीट करने का ऑप्शन होता है. ड्रॉप डाउन मेन्यू में से ‘वॉइस एंड ऑडियो’ ऑप्शन सेलेक्ट करें. इसके बाद आनेवाले पॉप-अप मेन्यू में डिलीट बटन पर क्लिक करें.
स्मार्टफोन पर : सबसे पहले गूगल एप ओपन करें. इसके बाद एप स्क्रीन के निचले हिस्से से ‘मोर’ पर टैप करें. अब आप ‘सर्च एक्टिविटी’ पर टैप करें. यह आपको माईएक्टिविटी.गूगल.कॉम पर सीधे रीडायरेक्ट कर देता है. टॉप लेफ्ट कॉर्नर पर बनी तीन लाइंस पर टैप करें और ‘डिलीट एक्टिविटी बाई’ चुनें. यहां पर वेब ब्राउजर की तरह टाइम फ्रेम चुनें और ‘वॉइस और ऑडियो’ सेलेक्ट करें. अंत में डिलीट बटन पर टैप कर कंफर्म करें.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




