Japan के नागासाकी विश्वविद्यालय में सिगरेट का सुट्टा मारने वाले प्रोफेसरों को नहीं मिलेगी नौकरी

Updated:
विज्ञापन
Japan के नागासाकी विश्वविद्यालय में सिगरेट का सुट्टा मारने वाले प्रोफेसरों को नहीं मिलेगी नौकरी

तोक्यो : जापान के नागासाकी विश्वविद्यालय ने एक अनूठे फैसले के तहत सिगरेट फूंकने वालों को बतौर प्रोफेसर और शिक्षक की नौकरी नहीं देने का फैसला किया है. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. दरअसल, जापान में 2022 में ओलम्पिक खेल आयोजित होने हैं और इससे पहले देश अपने धूम्रपान विरोधी अभियान में तेजी […]

विज्ञापन

तोक्यो : जापान के नागासाकी विश्वविद्यालय ने एक अनूठे फैसले के तहत सिगरेट फूंकने वालों को बतौर प्रोफेसर और शिक्षक की नौकरी नहीं देने का फैसला किया है. अधिकारियों ने मंगलवार को यह जानकारी दी. दरअसल, जापान में 2022 में ओलम्पिक खेल आयोजित होने हैं और इससे पहले देश अपने धूम्रपान विरोधी अभियान में तेजी लाना चाहता है.

नागासाकी विश्वविद्यालय के प्रवक्ता यूसुके ताकाकूरा ने बताया कि ऐसे शिक्षण कर्मचारियों की भर्ती बंद कर दी गयी है, जो धू्म्रपान करते हैं. हालांकि, अगर आवदेक यह वादा करते हैं कि वे काम शुरू करने से पहले इस आदत को छोड़ देंगे, तो उन्हें नौकरी का प्रस्ताव दिया जा सकता है.

ताकाकूरा ने बताया कि विश्वविद्यालय अगस्त महीने से समूचे परिसर में सिगरेट पीने पर प्रतिबंध भी लागू करने जा रहा है. साथ ही, इस आदत से छुटकारा पाने में विफल रहने वालों के लिए एक क्लीनिक भी खोला जायेगा.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola