अखिलेश यादव ने सैफई में किया मतदान, कहा मोदी सरकार को जनता उखाड़ फेकेंगी

Updated at : 23 Apr 2019 12:07 PM (IST)
विज्ञापन
अखिलेश यादव ने सैफई में किया मतदान, कहा मोदी सरकार को जनता उखाड़ फेकेंगी

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सैफई में अपने मतदान का प्रयोग किया, मतदान के बाद उन्होंने कहा कि जनता मोदी सरकार को उखाड़ फेकेंगी. उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे भारत में ईवीएम या तो गड़बड़ हैं या फिर भाजपा के पक्ष में वोट डाल रही हैं . इससे पहले अखिलेश यादव […]

विज्ञापन

लखनऊ : समाजवादी पार्टी के अध्यक्ष अखिलेश यादव ने सैफई में अपने मतदान का प्रयोग किया, मतदान के बाद उन्होंने कहा कि जनता मोदी सरकार को उखाड़ फेकेंगी. उन्होंने आरोप लगाया कि पूरे भारत में ईवीएम या तो गड़बड़ हैं या फिर भाजपा के पक्ष में वोट डाल रही हैं .

इससे पहले अखिलेश यादव ने चुनाव आयोग को टैग करते हुए ट्वीट किया, ‘पूरे भारत में ईवीएम (इलेक्ट्रानिक वोटिंग मशीन) या तो खराब हैं या फिर भाजपा के लिए वोट कर रही हैं .’ उन्होंने कहा कि जिलाधिकारी कहते हैं कि निर्वाचन अधिकारी ईवीएम परिचालन की दृष्टि से प्रशिक्षित नहीं हैं . साढे़ तीन सौ से अधिक ईवीएम बदली जा रही हैं . सपा प्रमुख ने कहा कि यह चुनावी प्रक्रिया के लिहाज से आपराधिक लापरवाही है, वह चुनावी प्रक्रिया, जिस पर 50 हजार करोड़ रूपये खर्च हो रहे हैं . उत्तर प्रदेश में दस सीटों के लिए तीसरे चरण के तहत आज मतदान हो रहा है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola