ePaper

बिहार के पूर्व मुख्य निर्वाचन अधिकारी बंगाल के विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त

Updated at : 17 Apr 2019 1:04 PM (IST)
विज्ञापन
बिहार के पूर्व मुख्य निर्वाचन अधिकारी बंगाल के विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त

कोलकाता : चुनाव आयोग ने बिहार के पूर्व मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) अजय वी नायक को पश्चिम बंगाल के लिए विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किया है. एक विशेष अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि नायक 19 अप्रैल को शहर पहुंच सकते हैं. अधिकारी ने बताया, ‘वह चुनाव के अंतिम पांच चरणों की […]

विज्ञापन

कोलकाता : चुनाव आयोग ने बिहार के पूर्व मुख्य निर्वाचन अधिकारी (सीईओ) अजय वी नायक को पश्चिम बंगाल के लिए विशेष पर्यवेक्षक नियुक्त किया है. एक विशेष अधिकारी ने बुधवार को यह जानकारी दी. उन्होंने बताया कि नायक 19 अप्रैल को शहर पहुंच सकते हैं.

अधिकारी ने बताया, ‘वह चुनाव के अंतिम पांच चरणों की निगरानी करेंगे और रोजाना नयी दिल्ली में चुनाव आयोग को सीधे रिपोर्ट भेजेंगे.’ 1984 बैच के आइएएस अधिकारी नायक पिछले साल सेवानिवृत्त हुए हैं. चुनाव आयोग ने पूर्व में विवेक दुबे को राज्य के लिए एक विशेष पुलिस पर्यवेक्षक नियुक्त किया था.

कूचबिहार और अलीपुरदुआर लोकसभा सीटों पर 11 अप्रैल को मतदान हो चुका है, जबकि राज्य की शेष 40 संसदीय सीटों पर छह चरणों में मतदान होना है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola