ePaper

अमेरिका में एक छात्रा ने मुस्लिम लड़की का हिजाब खींचा, गिरफ्तार

Updated at : 13 Apr 2019 10:10 PM (IST)
विज्ञापन
अमेरिका में एक छात्रा ने मुस्लिम लड़की का हिजाब खींचा, गिरफ्तार

न्यूयॉर्क : अमेरिका में एक स्कूल छात्रा ने झगड़े के दौरान अपने साथ पढ़ने वाली एक मुस्लिम लड़की का हिजाब कथित तौर पर खींच दिया और मुस्लिम विरोधी बातें कहीं. पुलिस ने आरोपी छात्रा को गिरफ्तार कर लिया. ईस्ट ब्रुंसविक हाईस्कूल के अधीक्षक विक्टर वैलेस्की ने एक बयान में कहा कि घटना बुधवार की है […]

विज्ञापन

न्यूयॉर्क : अमेरिका में एक स्कूल छात्रा ने झगड़े के दौरान अपने साथ पढ़ने वाली एक मुस्लिम लड़की का हिजाब कथित तौर पर खींच दिया और मुस्लिम विरोधी बातें कहीं. पुलिस ने आरोपी छात्रा को गिरफ्तार कर लिया. ईस्ट ब्रुंसविक हाईस्कूल के अधीक्षक विक्टर वैलेस्की ने एक बयान में कहा कि घटना बुधवार की है जब एक छात्रा का दूसरी छात्रा से विवाद हो गया क्योंकि दोनों एक ही सीट पर बैठना चाहती थीं.

डब्ल्यूएनबीसी-टीवी ने स्कूल के अधीक्षक के हवाले से कहा कि विवाद लड़ाई में तब्दील हो गया और एक लड़की ने दूसरी लड़की का हिजाब खींच दिया. खबर के अनुसार स्कूल के एक सुरक्षा अधिकारी ने दोनों को अलग कराया. बाद में किसी ने घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर डाल दिया.

मिडलसेक्स काउंटी के अभियोजकों ने कहा कि मुस्लिम लड़की का हिजाब खींचने वाली छात्रा को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया. वहीं, स्कूल ने मुस्लिम लड़की को भी निलंबित कर दिया है. कुछ छात्रों और अभिभावकों ने मुस्लिम लड़की के निलंबन पर सवाल उठाया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola