चुनावी सभा में मेनका गांधी की जुबान फिसली, कहा अगर मुसलमानों ने वोट नहीं दिया तो अच्छा नहीं लगेगा…

सुल्तानपुर : महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी है. उन्होंने कहा कि मैं चुनाव जीत रही हूं, लोगों के प्यार और सहयोग से जीत रही हूं. लेकिन मेरी जीत में अगर मुसलमानों की भागीदारी नहीं होगी तो […]
सुल्तानपुर : महिला एवं बाल विकास मंत्री मेनका गांधी ने उत्तर प्रदेश के सुल्तानपुर में एक चुनावी सभा को संबोधित करते हुए आपत्तिजनक टिप्पणी कर दी है. उन्होंने कहा कि मैं चुनाव जीत रही हूं, लोगों के प्यार और सहयोग से जीत रही हूं. लेकिन मेरी जीत में अगर मुसलमानों की भागीदारी नहीं होगी तो अच्छा नहीं लगेगा. मेरी जीत आपके बिना भी होगी और आपके साथ भी होगी. इसलिए आप तय करें कि मुझे वोट देना है या नहीं.
गौरतलब है कि मेनका गांधी इस बार सुल्तानपुर से चुनावी मैदान में हैं. वे भाजपा की टिकट पर चुनाव लड़ रही हैं. सुल्तानपुर से पहले वे पीलीभीत से चुनाव लड़ती थीं, जहां से अब वरुण गांधी चुनावी मैदान में हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










