Chicago : गोद भराई के दौरान गोलीबारी में दो बच्चों सहित छह घायल

Updated:
विज्ञापन
Chicago : गोद भराई के दौरान गोलीबारी में दो बच्चों सहित छह घायल

शिकागो : गोद भराई समारोह के लिए आये लोगों पर की गयी गोलीबारी में दो बच्चों सहित छह लोग घायल हो गये. गोलीबारी दो लोगों ने की थी. मामला पुरानी रंजिश का लगता है. पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि अधिकारियों को घटना की विस्तृत जानकारी नहीं मिल पायी है, क्योंकि चश्मदीद सहयोग नहीं […]

विज्ञापन

शिकागो : गोद भराई समारोह के लिए आये लोगों पर की गयी गोलीबारी में दो बच्चों सहित छह लोग घायल हो गये. गोलीबारी दो लोगों ने की थी. मामला पुरानी रंजिश का लगता है.

पुलिस के एक प्रवक्ता ने बताया कि अधिकारियों को घटना की विस्तृत जानकारी नहीं मिल पायी है, क्योंकि चश्मदीद सहयोग नहीं कर रहे हैं. शिकागो पुलिस के प्रवक्ता एंथनी गुग्लेलमी ने बताया कि यह काफी दुखद घटना है. आठ वर्षीय एक बच्चा और 10 साल की एक बच्ची गंभीर रूप से घायल है.

उन्होंने बताया कि तीन पुरुष, जिनकी उम्र 23 से 48 के बीच है और 29 वर्षीय एक महिला को भी गोली लगी है. महिला की हालत गंभीर बनी हुई है. पुलिस ने अभी तक किसी की पहचान जाहिर नहीं की है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola