अमेरिका में अवैध रूप से घुसने वाले भारतीयों की गिरफ्तारियों में 56 फीसदी तक कमी

Updated:
विज्ञापन
अमेरिका में अवैध रूप से घुसने वाले भारतीयों की गिरफ्तारियों में 56 फीसदी तक कमी

वाशिंगटन : अमेरिका में घुसने की कोशिश करने वाले भारतीयों की गिरफ्तारी में कमी आयी है. कैलिफोर्निया में अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर कंक्रीट की दीवार बनने के कारण इन गिरफ्तारियों में 56 फीसदी तक की कमी आयी है. एक शीर्ष अधिकारी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को यह जानकारी दी. ट्रंप प्रशासन देश में अवैध प्रवासियों को […]

विज्ञापन

वाशिंगटन : अमेरिका में घुसने की कोशिश करने वाले भारतीयों की गिरफ्तारी में कमी आयी है. कैलिफोर्निया में अमेरिका-मैक्सिको सीमा पर कंक्रीट की दीवार बनने के कारण इन गिरफ्तारियों में 56 फीसदी तक की कमी आयी है. एक शीर्ष अधिकारी ने राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप को यह जानकारी दी.

ट्रंप प्रशासन देश में अवैध प्रवासियों को आने से रोकने के लिए दक्षिण मैक्सिको सीमा पर दीवार बना रहा है. डेल रियो सेक्टर के चीफ पेट्रोल एजेंट फेलिक्स शावेज ने शुक्रवार को कैलिफोर्निया में बातचीत के दौरान ट्रंप को बताया कि उनके क्षेत्र में फरवरी से अक्टूबर तक आठ महीनों में सीमा पर दीवार बनायी गयी.

राष्ट्रपति ने दीवार का निरीक्षण करने के लिए डेल रियो सेक्टर का दौरा किया. शावेज ने बताया कि दीवार बन जाने से दूसरे देशों के लोगों का अवैध प्रवेश 75 प्रतिशत तक कम हो गया है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola