मलयेशिया जा रहे 115 रोहिंग्या को बांग्लादेश ने रोका

ढाका : बांग्लादेश पुलिस ने मछली पकड़ने की नौकाओं के जरिए मलयेशिया ले जाए जा रहे 115 रोहिंग्या शरणार्थियों को रोक दिया है. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. इस दौरान कोई संदिग्ध तस्कर हिरासत में नहीं लिया गया.म्यामां और बांग्लादेश की सीमा के निकट कुतुपालोंग शिविर के रोहिंग्या समूह की नौकाएं बंगाल की […]
ढाका : बांग्लादेश पुलिस ने मछली पकड़ने की नौकाओं के जरिए मलयेशिया ले जाए जा रहे 115 रोहिंग्या शरणार्थियों को रोक दिया है. अधिकारियों ने शनिवार को यह जानकारी दी. इस दौरान कोई संदिग्ध तस्कर हिरासत में नहीं लिया गया.म्यामां और बांग्लादेश की सीमा के निकट कुतुपालोंग शिविर के रोहिंग्या समूह की नौकाएं बंगाल की खाड़ी की ओर जा रही थीं लेकिन उन्हें बीच में ही रोक लिया गया.
बांग्लादेशी पुलिस अधिकारी अनवर हुसैन ने एएफपी से कहा, ‘‘हमने 50 पुरुषों, 39 महिलाओं और 26 बच्चों को बचाया. हम किसी तस्कर को नहीं पकड़ सके.’ अधिकारी ने बताया कि मलयेशिया जाने की कोशिश कर रहे इन लोगों को उनके शिविर वापस ले जाया गया.
प्रभात खबर डिजिटल प्रीमियम स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




