ePaper

यौन उत्पीड़न पर वैटिकन हुआ सख्त, पोप ने दी नये विधान को मंजूरी

Updated at : 29 Mar 2019 6:45 PM (IST)
विज्ञापन
यौन उत्पीड़न पर वैटिकन हुआ सख्त, पोप ने दी नये विधान को मंजूरी

वेटिकन सिटी : पोप फ्रांसिस ने वेटिकन कर्मियों और विदेशों में ‘होली सी’ (पोप) के दूतों के लिए यौन उत्पीड़न पर एक नये विधान को मंजूरी दी है. यौन उत्पीड़न की घटनाओं को इसके तहत फौरन वेटिकन अभियोजकों को जानकारी देने की जरूरत होगी. इस नयी व्यवस्था को दुनिया भर में कैथोलिक चर्च के लिए […]

विज्ञापन

वेटिकन सिटी : पोप फ्रांसिस ने वेटिकन कर्मियों और विदेशों में ‘होली सी’ (पोप) के दूतों के लिए यौन उत्पीड़न पर एक नये विधान को मंजूरी दी है.

यौन उत्पीड़न की घटनाओं को इसके तहत फौरन वेटिकन अभियोजकों को जानकारी देने की जरूरत होगी. इस नयी व्यवस्था को दुनिया भर में कैथोलिक चर्च के लिए एक ‘मॉडल’ बनाने के तौर पर देखा जा रहा है.

अनिवार्य रिपोर्टिंग विधान को शुक्रवार को प्रकाशित किया गया. वेटिकन ने यौन अपराधों के आरोपों की रिपोर्टिंग असैन्य अधिकारियों को नहीं देने की स्थिति में जुर्माना या जेल की सजा का प्रावधान किया है.

फ्रांसिस ने बाल संरक्षण दिशानिर्देश भी जारी किया है. गौरतलब है कि पिछले साल पादरियों द्वारा यौन उत्पीड़न की कई घटनाएं सामने आयी थी. खबरों में यह कहा गया था कि बच्चों को दुराचारी पादरियों से बचाने के लिए कैथोलिक चर्च के पास कोई नीति नहीं है.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola