10 अप्रैल को वाशिंगटन में मुलाकात करेंगे ट्रंप, मून

सियोल : अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच हालिया शिखर वार्ता किसी नजीते पर पहुंचे बिना समाप्त हो जाने के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, दक्षिण कोरिया के अपने समकक्ष मून जेइ-इन से अगले महीने मुलाकात करेंगे. सियोल ने शुक्रवार को यह जानकारी दी. मून परमाणु हथियारों से सशक्त उत्तर कोरिया के साथ वार्ता […]
सियोल : अमेरिका और उत्तर कोरिया के बीच हालिया शिखर वार्ता किसी नजीते पर पहुंचे बिना समाप्त हो जाने के बाद अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप, दक्षिण कोरिया के अपने समकक्ष मून जेइ-इन से अगले महीने मुलाकात करेंगे. सियोल ने शुक्रवार को यह जानकारी दी.
मून परमाणु हथियारों से सशक्त उत्तर कोरिया के साथ वार्ता की नीति का लंबे समय से समर्थन करते रहे हैं. उन्होंने ट्रंप और उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन के बीच वार्ता कराने में महत्वपूर्ण भूमिका निभायी थी, लेकिन किम और ट्रंप उत्तर कोरिया पर से प्रतिबंध हटाने के बदले प्योंगयांग के परमाणु कार्यक्रम पर लगाम लगाने संबंधी किसी समझौते पर नहीं पहुंच पाये, जिसके बाद इस प्रक्रिया के भविष्य को लेकर सवाल खड़े हो गये हैं.
दक्षिण कोरिया के राष्ट्रपति आवास ब्लू हाउस के एक अधिकारी ने बताया कि मून 10 अप्रैल से दो दिवसीय दौरे पर वॉशिंगटन जायेंगे. राष्ट्रपति के वरिष्ठ प्रेस सचिव यून डोहान ने शुक्रवार को बताया कि दोनों नेता पूर्ण परमाणु निरस्त्रीकरण के जरिये कोरियाई प्रायद्वीप में शांतिपूर्ण सत्ता स्थापित करने पर अपने रुख को समन्वित करने के लिए गहरी चर्चा करेंगे.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










