चीन: बस में लगी आग, झुलसकर 26 लोगों की गयी जान

Updated at : 23 Mar 2019 9:17 AM (IST)
विज्ञापन
चीन: बस में लगी आग, झुलसकर 26 लोगों की गयी जान

बीजिंग : चीन के हुनान प्रांत में शुक्रवार को एक बस में आग लग जाने से 26 लोगों की मौत हो गयी. सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ ने स्थानीय लोगों के हवाले से बताया कि हादसे में 26 लोगों की मौत हो गयी और 28 अन्य लोग झुलस गये. घायलों को उपचार के लिए तीन अस्पतालों […]

विज्ञापन

बीजिंग : चीन के हुनान प्रांत में शुक्रवार को एक बस में आग लग जाने से 26 लोगों की मौत हो गयी. सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ ने स्थानीय लोगों के हवाले से बताया कि हादसे में 26 लोगों की मौत हो गयी और 28 अन्य लोग झुलस गये.

घायलों को उपचार के लिए तीन अस्पतालों में भर्ती कराया गया है. इनमें से पांच की हालत नाजुक बतायी जाती है.

हेनान प्रांत की 59 सीटों वाली बस में शुक्रवार शाम उस समय अचानक आग लग गयी जब वह चांगदे शहर की हांशोउ काउंटी में एक राजमार्ग पर थी. बस में 53 यात्री, दो बस चालक और एक टूर गाइड था. दोनों चालकों को हिरासत में ले लिया गया है और इस बात की जांच की जा रही है कि हादसा किस वजह से हुआ.

इस हादसे से एक दिन पहले पूर्वी चीन में एक रासायनिक संयंत्र में भीषण विस्फोट हो जाने से 64 लोगों की मौत हो गयी थी और 640 लोग घायल हो गये थे.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola