चीन : रासायनिक संयंत्र में विस्फोट, 47 मरे, 32 की स्थिति नाजुक
Updated at : 23 Mar 2019 2:10 AM (IST)
विज्ञापन

पूर्वी चीन में एक रासायनिक संयंत्र में शक्तिशाली विस्फोट में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर शुक्रवार को 47 हो गयी. धमाके में घायल हुए कई लोगों ने दम तोड़ दिया है. झियांगशु काउंटी की सरकार के अनुसार, जियांग्सु प्रांत के यांगचेंग में एक रासायनिक औद्योगिक पार्क में फर्टिलाइजर फैक्ट्री में गुरुवार को आग लगने […]
विज्ञापन
पूर्वी चीन में एक रासायनिक संयंत्र में शक्तिशाली विस्फोट में मरने वाले लोगों की संख्या बढ़कर शुक्रवार को 47 हो गयी. धमाके में घायल हुए कई लोगों ने दम तोड़ दिया है.
झियांगशु काउंटी की सरकार के अनुसार, जियांग्सु प्रांत के यांगचेंग में एक रासायनिक औद्योगिक पार्क में फर्टिलाइजर फैक्ट्री में गुरुवार को आग लगने के बाद धमाका हुआ.
सरकारी समाचार पत्र चाइना डेली के अनुसार, 47 लोगों की मौत हो गयी है और 90 लोग गंभीर रूप से घायल हैं. 32 लोगों की स्थिति नाजुक है. आपात प्रबंधन मंत्रालय ने बताया कि घटनास्थल से 88 लोगों को बचाया गया है.
लोगों को जितनी जल्दी हो सके वहां से निकल जाने का निर्देश
670 है घायलों की कुल संख्या
90 हैं गंभीर रूप से घायल
88 लोगों को बचाया गया
176 अग्निशमन वाहनों को लगाया गया आग पर काबू पाने के लिए
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन




