ePaper

Lok Sabha Election से पहले TDP के एन नागेश्वर राव ने थामा TRS का दामन

Updated at : 21 Mar 2019 6:23 PM (IST)
विज्ञापन
Lok Sabha Election से पहले TDP के एन नागेश्वर राव ने थामा TRS का दामन

हैदराबाद: लोकसभा चुनाव से पहले पूर्व सांसद एन नागेश्वर राव गुरुवार को तेलंगाना में सत्तारूढ़ टीआरएस में शामिल हो गए. राव ने इस सप्ताह तेदेपा (तेलुगु देशम पार्टी) छोड़ी थी. टीआरएस सूत्रों ने बताया कि राव तेदेपा पोलित ब्यूरो के सदस्य थे. उनका तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष के टी रामाराव ने यहां […]

विज्ञापन

हैदराबाद: लोकसभा चुनाव से पहले पूर्व सांसद एन नागेश्वर राव गुरुवार को तेलंगाना में सत्तारूढ़ टीआरएस में शामिल हो गए. राव ने इस सप्ताह तेदेपा (तेलुगु देशम पार्टी) छोड़ी थी.

टीआरएस सूत्रों ने बताया कि राव तेदेपा पोलित ब्यूरो के सदस्य थे. उनका तेलंगाना राष्ट्र समिति (टीआरएस) के कार्यकारी अध्यक्ष के टी रामाराव ने यहां पार्टी में स्वागत किया.

राव तेलंगाना में खम्मम लोकसभा सीट से सांसद थे. इस बात को लेकर अटकलों का बाजार गर्म है कि राव खम्मम लोकसभा सीट से टीआरएस के प्रत्याशी हो सकते हैं.

राव एक उद्योगपति हैं. उन्होंने पिछले साल दिसंबर में तेदेपा के टिकट पर तेलंगाना विधानसभा का भी चुनाव लड़ा था, लेकिन उन्हें हार का सामना करना पड़ा था.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola