कांगो में ट्रेन हुई बेपटरी, 24 की मौत

किन्शाशा : कांगो के कासाई प्रांत में रविवार को एक मालगाड़ी के पटरी से उतर जाने के कारण 24 लोगों की मौत हो गई. रेलवे पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक 24 शव बरामद हुए हैं. इनमें ज्यादातर बच्चे शामिल हैं. घटनास्थल पर मौजूद एक सूत्र ने कहा, ‘‘ट्रेन में चढ़े ज्यादातर […]
किन्शाशा : कांगो के कासाई प्रांत में रविवार को एक मालगाड़ी के पटरी से उतर जाने के कारण 24 लोगों की मौत हो गई. रेलवे पुलिस के एक अधिकारी ने बताया कि अभी तक 24 शव बरामद हुए हैं. इनमें ज्यादातर बच्चे शामिल हैं.
घटनास्थल पर मौजूद एक सूत्र ने कहा, ‘‘ट्रेन में चढ़े ज्यादातर लोग बेटिकट थे क्योंकि यह एक मालगाड़ी थी.” सूत्रों ने बताया कि ल्यूम्बे नदी पर बने पुल से कई डिब्बे पानी में गिर गए और पांच डिब्बे अभी भी पलटे हुए हैं. हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए लोगों को पास के काकेंगे अस्पताल ले जाया गया है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




