आज शाम भाजपा जारी करेगी लोकसभा चुनाव के लिए उम्मीदवारों की पहली सूची, जानें किसका कटेगा पत्ता
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

नयी दिल्ली : आज शाम भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर सकती है. सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली में होने वाली केंद्रीय चुनाव कमेटी की बैठक के बाद चुनाव के पहले और दूसरे चरण के लिए उम्मीदवारों की घोषणा हो सकती है. पहली […]
विज्ञापन
नयी दिल्ली : आज शाम भारतीय जनता पार्टी आगामी लोकसभा चुनाव के लिए अपने उम्मीदवारों की सूची जारी कर सकती है. सूत्रों के हवाले से प्राप्त जानकारी के अनुसार दिल्ली में होने वाली केंद्रीय चुनाव कमेटी की बैठक के बाद चुनाव के पहले और दूसरे चरण के लिए उम्मीदवारों की घोषणा हो सकती है.
पहली लिस्ट में उन राज्यों के उम्मीदवारों की घोषणा होगी, जहां पहले चरण में मतदान है. इसलिए यह तय है कि बिहार, यूपी और बंगाल जैसे राज्यों के उम्मीदवारों की घोषणा की जायेगी. तेलंगाना और आंध्र प्रदेश के सभी सीटों पर पहले चरण में मतदान होना है इसलिए यहां के उम्मीदवारों की घोषणा भी होगी.
उम्मीदवारों की लिस्ट जारी होने को लेकर पार्टी कार्यलय में उम्मीदवारों की आवाजाही बढ़ी हुई है. ऐसी सूचना भी है कि पार्टी जमीनी स्तर से जानकारी जुटा कर टिकट का बंटवारा कर रही है, जिसके कारण कई दिग्गजों का टिकट कट सकता है. वहीं ऐसी सूचना भी है कि बिहार में कई सांसदों का सीट भी बदल सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










