इमरान को अयोग्य ठहराने का मामला - न्यायाधीश ने सुनवाई से खुद को अलग किया

Updated at : 11 Mar 2019 6:11 PM (IST)
विज्ञापन
इमरान को अयोग्य ठहराने का मामला - न्यायाधीश ने सुनवाई से खुद को अलग किया

लाहौर : पिछले वर्ष आम चुनावों के दौरान ईमानदार और नेक नहीं होने का आरोप लगाते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को अयोग्य ठहराने के लिए दायर दूसरी याचिका पर सुनवाई सोमवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गयी. एक न्यायाधीश ने निजी कारणों का हवाला देते हुए खुद को सुनवाई से अलग […]

विज्ञापन

लाहौर : पिछले वर्ष आम चुनावों के दौरान ईमानदार और नेक नहीं होने का आरोप लगाते हुए पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान को अयोग्य ठहराने के लिए दायर दूसरी याचिका पर सुनवाई सोमवार को अनिश्चितकाल के लिए स्थगित कर दी गयी. एक न्यायाधीश ने निजी कारणों का हवाला देते हुए खुद को सुनवाई से अलग कर लिया, जिसके बाद सुनवाई स्थगित कर दी गयी.

खान (66) के खिलाफ दूसरी याचिका लाहौर उच्च न्यायालय में दो याचिकाकर्ताओं ने दायर कर उन्हें प्रधानमंत्री पद के अयोग्य ठहराने की मांग की थी. याचिका में उनके ईमानदार और नेक नहीं होने के आरोप लगाते हुए कहा गया कि 2018 के चुनावों में उन्होंने अपने एक पूर्व पार्टनर की बेटी का पिता होने की बात छिपायी. इससे पहले 21 जनवरी को इस्लामाबाद उच्च न्यायालय ने इसी तरह की याचिका रद्द कर दी थी. तब अदालत ने कहा था कि यह सुनवाई योग्य नहीं है क्योंकि यह निजी मामले से जुड़ा हुआ है. लाहौर उच्च न्यायालय के न्यायमूर्ति शाहिद वाहिद और न्यायमूर्ति ममून राशिद शेख की पीठ ने याचिकाओं पर सुनवाई की. डॉन अखबार ने खबर दी कि न्यायमूर्ति वाहिद ने निजी कारणों से खुद को सुनवाई से अलग कर लिया.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola