विश्व कप: अर्जेंटीना क्वार्टर फ़ाइनल में

फ़ीफ़ा विश्व कप के एक रोमांचक मुक़ाबले में स्विटज़रलैंड को 1-0 से हराकर अर्जेंटीना ने क्वार्टर फ़ाइनल में जगह बना ली है. साओ पाअलो में हुए इस मुक़ाबले में दोनों ही टीमें 90 मिनट के खेल तक एक भी गोल न कर सकी और मैच अतिरिक्त समय में चला गया. हालांकि स्विस टीम को शिकस्त […]
फ़ीफ़ा विश्व कप के एक रोमांचक मुक़ाबले में स्विटज़रलैंड को 1-0 से हराकर अर्जेंटीना ने क्वार्टर फ़ाइनल में जगह बना ली है.
साओ पाअलो में हुए इस मुक़ाबले में दोनों ही टीमें 90 मिनट के खेल तक एक भी गोल न कर सकी और मैच अतिरिक्त समय में चला गया.
हालांकि स्विस टीम को शिकस्त मिली लेकिन स्विस गोलकीपर डिएगो बेनागियो की तारीफ़ करनी होगी जो अर्जेंटीना के फ़ारवर्ड खिलाड़ियों के लगातार हो रहे आक्रमण के सामने दीवार बन कर खड़े थे.
लेकिन मैच के 118 वें मिनट में अर्जेटीना के डी मारिया ने लियोनेल मेसी के पास पर गोल दाग़ कर अर्जेंटीना को 1-0 से जीत दिला दी.
(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




