कैमरून पर मैच फ़िक्सिंग के आरोप

Updated at : 01 Jul 2014 6:12 PM (IST)
विज्ञापन
कैमरून पर मैच फ़िक्सिंग के आरोप

ब्राज़ील में खेले जा रहे फ़ुटबॉल विश्व कप के दौरान अफ़्रीकी टीम कैमरून पर मैच फ़िक्सिंग के आरोप लगे हैं. कैमरून फ़ुटबॉल संघ की एथिक्स कमेटी ग्रुप मैचों के दौरान टीम पर मैच फ़िक्सिंग के कथित आरोपों की जांच करेगी. संघ की ओर से जारी बयान में कहा गया है, 2014 के फ़ीफ़ा विश्वकप में […]

विज्ञापन

ब्राज़ील में खेले जा रहे फ़ुटबॉल विश्व कप के दौरान अफ़्रीकी टीम कैमरून पर मैच फ़िक्सिंग के आरोप लगे हैं.

कैमरून फ़ुटबॉल संघ की एथिक्स कमेटी ग्रुप मैचों के दौरान टीम पर मैच फ़िक्सिंग के कथित आरोपों की जांच करेगी.

संघ की ओर से जारी बयान में कहा गया है, 2014 के फ़ीफ़ा विश्वकप में कैमरून की टीम पर तीन ग्रुप मैचों ख़ासकर क्रोएशिया के ख़िलाफ़ टीम के सात खिलाडि़यों की मदद से मैच फ़िक्सिंग के आरोप हमारे मूल्यों और सिद्धांतों को प्रतिबिंबित नहीं करता है. हमलोग इसके समाधान के लिए हर संभव प्रयास के लिए कटिबद्ध हैं.

‘गंभीर आरोप’

फ़ीफ़ा ने इस बारे में कहा है, ”खेल की विश्वस्नीयता बनाए रखना फ़ीफ़ा की सबसे बड़ी प्राथमिकता है और इसलिए मैच फ़िक्सिंग के किसी भी आरोप को हम बहुत गंभीरता से लेते हैं.”

कैमरून की टीम अपने ग्रुप के सभी तीनों मैच हार गई थी.

अधिकारियों के अनुसार क्रोएशिया के ख़िलाफ़ मैच की ख़ास तौर से जांच की जाएगी.

क्रोएशिया ने कैमरून को 4-0 से हराया था.

जर्मनी के एक अख़बार में सिंगापुर के एक सज़ायाफ़्ता मैच फ़िक्सर के हवाले से ये ख़बर छपी है. इसके बाद कैमरून के अधिकारियों ने जांच की बात कही है.

कैमरून को विश्व कप के पहले चरण में अपने तीनों मैचों में हार का सामना करना पड़ा था और राष्ट्रपति ने टीम के इस प्रदर्शन की जांच के आदेश दिए हैं.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola