क्या ये होगा विश्व कप में मेसी का आख़िरी मैच?

Updated at : 01 Jul 2014 6:12 PM (IST)
विज्ञापन
क्या ये होगा विश्व कप में मेसी का आख़िरी मैच?

ये मैच इस कारण से तो चर्चा में है ही कि ये ‘राउंड ऑफ़ 16’ के दो अंतिम मुक़ाबलों में से एक है लेकिन ये इसलिए भी चर्चा में है कि इस विश्व कप में सबसे ज़्यादा चर्चित ख़िलाड़ी अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी के लिए ये आख़िरी मुक़ाबला भी हो सकता है. मंगलवार को ब्राज़ील […]

विज्ञापन

ये मैच इस कारण से तो चर्चा में है ही कि ये ‘राउंड ऑफ़ 16’ के दो अंतिम मुक़ाबलों में से एक है लेकिन ये इसलिए भी चर्चा में है कि इस विश्व कप में सबसे ज़्यादा चर्चित ख़िलाड़ी अर्जेंटीना के लियोनेल मेसी के लिए ये आख़िरी मुक़ाबला भी हो सकता है.

मंगलवार को ब्राज़ील के साओ पाउलो में अर्जेंटीना की टीम भिड़ेगी स्विट्ज़रलैंड से. जहां अर्जेंटीना की टीम पूरी तरह से मेसी से किसी करिश्मे की उम्मीद लगाए बैठी है वहीं स्विट्ज़रलैंड की टीम भी अपने स्ट्राइकर ज़रदान शक़ीरी के दम पर इस मैच को अपने नाम करना चाहेगी.

फ़ुटबॉल विशेषज्ञ नोवी कपाड़िया की मानें तो अर्जेंटीना इस मैच को जीतने की प्रबल दावेदार है.

उन्होंने कहा, "स्विस खिलाड़ियों को अर्जेंटीना की टीम के साथ-साथ मौसम की मार को भी झेलना होगा. साओ पाउलो में गर्मी है और साथ ही साथ उमस भी. ऐसे में अर्जेंटीना के खिलाड़ियों को होम एडवांटेज मिलेगा."

वैसे अभी तक इन दोनों टीमों की भिड़ंत में पलड़ा अर्जेंटीना का ही भारी रहा है. 1966 के विश्व कप और तीन अन्य मौकों पर जब भी ये दोनों टीमें आमने-सामने पड़ी हैं स्विस टीम को मुंह की खानी पड़ी है.

बेल्जियम बनाम अमरीका

दूसरा प्री क्वार्टर फ़ाइनल बेल्जियम और अमरीका के बीच होगा. दोनों ही टीमें एक लंबा सफ़र तय कर आई हैं क्योंकि दोनों ही टीमों के यहाँ तक पहुँचने की उम्मीद किसी को नहीं थी.

कपाड़िया के मुताबिक़, "अमरीकी खिलाड़ी अगर हार भी जाते हैं तो भी वे इस संतोष के साथ जाएंगे कि उन्होंने ये साबित किया कि फ़ुटबॉल में भी उनकी टीम पेशेवर है."

इन दोनों ही टीमों का मुक़ाबला बड़ा लो प्रोफ़ाइल माना जा रहा है क्योंकि अगर कोई टीम जीत कर आगे बढ़ भी जाती है तो भी आगे आने वाले चरणों में इनका बाहर होना लगभग तय माना जा रहा है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola