फ़्रांसः पूर्व राष्ट्रपति सार्कोज़ी हिरासत में

फ़्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोला सार्कोज़ी को पद का दुरुपयोग करने के मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है. उनसे पेरिस के समीप पूछताछ की जा रही है. इसे किसी पूर्व राष्ट्रपति के ख़िलाफ़ अभूतपूर्व क़दम माना जा रहा है. सोमवार को सार्कोज़ी के वक़ील गिलबर्ट एज़िबर्ट से भी पूछताछ हुई थी. […]
फ़्रांस के पूर्व राष्ट्रपति निकोला सार्कोज़ी को पद का दुरुपयोग करने के मामले में पूछताछ के लिए हिरासत में लिया गया है.
उनसे पेरिस के समीप पूछताछ की जा रही है. इसे किसी पूर्व राष्ट्रपति के ख़िलाफ़ अभूतपूर्व क़दम माना जा रहा है.
सोमवार को सार्कोज़ी के वक़ील गिलबर्ट एज़िबर्ट से भी पूछताछ हुई थी. उन पर इस बात का संदेह था कि वह पूर्व नेता के ख़िलाफ़ एक मामले में अंदरूनी जानकारी जुटाने की कोशिश कर रहे थे.
हालांकि सार्कोज़ी का कहना है कि उनके ख़िलाफ़ लगाए गए सारे आरोप राजनीति से प्रेरित हैं. पेरिस में मौजूद बीबीसी संवाददाता ह्यू शोफ़ील्ड का कहना है कि मुख्यधारा की राजनीति में सार्कोज़ी के वापसी के प्रयासों को इससे बड़ा झटका लगेगा.
‘राजनीति से प्रेरित आरोप’
जांचकर्ता यह जानने की कोशिश कर रहे हैं कि क्या उन्होंने सूचनाओं के आदान-प्रदान के बदले एक उच्च पदस्थ जज को मोनैको में महत्वपूर्ण पद देने का वादा किया था.
जांचकर्ता उन दावों की भी जांच कर रहे हैं कि चुनाव प्रचार अभियान में ग़ैर-क़ानूनी ढंग से चंदा लेने के मामले में सार्कोज़ी का फ़ोन टेप होने के बारे में उनको आगाह कर दिया गया था.
ऐसा आरोप लगाया जा रहा है कि सार्कोज़ी को उनके ख़िलाफ़ अदालत में चल रहे मामले की पूरी जानकारी दी जा रही थी.
सार्कोज़ी को हिरासत में लिए जाने को किसी पूर्व फ़्रांसीसी राष्ट्रपति को पुलिस हिरासत में लिए जाने का पहला मामला बताया जा रहा है.
(बीबीसी हिंदी का एंड्रॉयड मोबाइल ऐप डाउनलोड करने के लिए यहां क्लिक करें. आप ख़बरें पढ़ने और अपनी राय देने के लिए हमारे फ़ेसबुक पन्ने पर भी आ सकते हैं और ट्विटर पर फ़ॉलो भी कर सकते हैं.)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




