फ़्लॉप फ़िल्मों की 'सक्सेस पार्टी'

सुप्रिया सोगले मुंबई से बीबीसी हिंदी डॉट कॉम के लिए 20 जून को रिलीज़ हुई साजिद ख़ान की फ़िल्म ‘हमशकल्स’ को समीक्षकों ने जमकर लताड़ा. फ़िल्म की बड़ी स्टारकास्ट के बावजूद इसे बॉक्स ऑफ़िस पर औसत से कम ओपनिंग मिली, लेकिन रिलीज़ के चार दिन के भीतर ही ख़बर सुनने को मिली कि साजिद ख़ान […]
20 जून को रिलीज़ हुई साजिद ख़ान की फ़िल्म ‘हमशकल्स’ को समीक्षकों ने जमकर लताड़ा.
फ़िल्म की बड़ी स्टारकास्ट के बावजूद इसे बॉक्स ऑफ़िस पर औसत से कम ओपनिंग मिली, लेकिन रिलीज़ के चार दिन के भीतर ही ख़बर सुनने को मिली कि साजिद ख़ान और वासु भागनानी ने फ़िल्म की ‘सक्सेस पार्टी’ का आयोजन किया.
हैरानी ये है कि समीक्षकों और फ़िल्म कारोबार विशेषज्ञों ने जिस फ़िल्म को बॉक्स ऑफ़िस पर औसत से कम करार दिया उसकी कामयाबी का जश्न कैसे मनाया गया.
खोखले दावे?
फ़िल्म की टीम ने दावा किया कि ‘हमशकल्स’ ने चार दिनों में ही भारत में 46 करोड़ रुपए का व्यवसाय किया जबकि विशेषज्ञों के मुताबिक़ फ़िल्म ने चार दिनों में सिर्फ़ 36 करोड़ रुपए कमाए जो इतनी बड़ी स्टार कास्ट और बड़े बैनर की फ़िल्म के लिए बेहद कम है.
(सौ करोड़ का ब्रेनलेस फ़ॉर्मूला !)
‘हमशकल्स’ ने पहले सप्ताह 56 करोड़ रुपए और दूसरे सप्ताह सिर्फ़ पांच करोड़ रुपए कमाए.
कई फ़िल्मों के निर्माता रह चुके और मुंबई के मशहूर थिएटर गैटी गैलेक्सी के मालिक मनोज देसाई के मुताबिक़, "जिन्होंने भी फ़िल्म देखी उन्हें समझ में ही नहीं आई कि फ़िल्म क्या चीज़ है. फिर चार दिन में ये सक्सेस कहां से हो गई. फ़िल्म चार दिनों के अंदर ही बैठ गई. फिर किस बात का जश्न?"
इससे पहले भी ऐसा हो चुका है जब दर्शकों ने जिस फ़िल्म को नकार दिया हो उस फ़िल्म की भी सफलता का जश्न मनाया गया.
पिछले साल रिलीज़ हुई अक्षय कुमार, सोनाक्षी सिन्हा और इमरान ख़ान की फ़िल्म ‘वंस अपॉन अ टाइम इन मुंबई-दोबारा’ को समीक्षकों और दर्शकों, दोनों ने नकारा.
फ़िल्म विशेषज्ञों के मुताबिक़ इस फ़िल्म को कुल 15 से 20 करोड़ रुपए का घाटा हुआ, लेकिन इसकी भी सक्सेस पार्टी मनाई गई.
विद्या बालन और फ़रहान अख़्तर की ‘शादी के साइड इफ़ेक्ट्स’ को भी आठ करोड़ रुपए का घाटा हुआ लेकिन इसकी भी सक्सेस पार्टी मनाई गई.
(पढ़िए इस रिपोर्ट का दूसरा हिस्सा कुछ देर बाद)
(बीबीसी हिंदी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




