इराक़: 'बेसमेंट में रहने को मजबूर' भारतीय नर्स

Updated at : 01 Jul 2014 9:38 AM (IST)
विज्ञापन
इराक़: 'बेसमेंट में रहने को मजबूर' भारतीय नर्स

इमरान क़ुरैशी बीबीसी हिंदी डॉट कॉम के लिए इराक़ के तिकरीत में फंसी भारतीय नर्सों को अस्पताल के अंदर और आसपास हुए ताज़ा बम धमाकों के बाद सुरक्षा कारणों से एक बेसमेंट में रहना पड़ रहा है. तिकरीत अस्पताल में नर्स मरीना जोस ने बीबीसी हिंदी को फ़ोन पर ये जानकारी दी है. उन्होंने बताया, […]

विज्ञापन

इराक़ के तिकरीत में फंसी भारतीय नर्सों को अस्पताल के अंदर और आसपास हुए ताज़ा बम धमाकों के बाद सुरक्षा कारणों से एक बेसमेंट में रहना पड़ रहा है.

तिकरीत अस्पताल में नर्स मरीना जोस ने बीबीसी हिंदी को फ़ोन पर ये जानकारी दी है. उन्होंने बताया, "अस्पताल के आसपास कुछ बम धमाके हुए यहां तक कि अस्पताल परिसर में भी. तब एक लड़ाके ने हम सभी को अस्पताल के बेसमेंट में बनी रसोई में शरण लेने को कहा था. हम डरे हुए हैं, हमें नहीं पता हम यहां कैसे रह पाएंगे."

विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता सैयद अकबरुद्दीन ने बीबीसी हिंदी को बताया कि भारत की ओर से इराक़ी सेना और सरकार को नर्सों के बारे में जानकारी दे दी गई है.

उन्होने बताया, “हमने अस्पताल में मौजूद 46 नर्सों के बारे में इराक़ सरकार और सेना को सूचित कर दिया है साथ ही उनसे संपर्क साधने को भी कहा है."

संघर्ष

लेकिन नाम न बताने की शर्त पर एक अधिकारी ने बताया, “अस्पताल में किसी भी तरह का बम विस्फोट नहीं हुआ है. हां वहां से 200 मीटर की दूरी पर एक इमारत में धमाका जरूर हुआ था. ऐसे हालात में सुरक्षा कारणों से बेसमेंट में जाना एक सामान्य प्रक्रिया है. हम उन नर्सों से संपर्क में हैं."

इस समय तिकरीत में इराक़ी सेना और आईएसआईएस के लड़ाकों के बीच संघर्ष की ख़बरें आ रही हैं.

जोस के केरल में भेजे गए एक संदेश से ही इराक़ में भारतीय नर्सों के फंसे होने का पता चल पाया था.

नर्सों को वहां से निकाले जाने का काम बग़दाद या अरबिल जाने वाली सड़कों पर भारी गोलीबारी के चलते अभी रोक दिया गया है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola