क्या उत्तर कोरिया के दबाव में हैं डोनाल्ड ट्रंप ? दकोरिया के साथ सैन्य अभ्यास बंद करने की हो रही है तैयारी

वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उत्तर कोरिया के साथ संबंध बेहतर करने के लिए दक्षिण कोरिया के साथ प्रति वर्ष व्यापक स्तर पर होने वाले सैन्य अभ्यास को ‘‘बंद” करने की योजना बना रहे हैं. नाम उजागर ना करने की शर्त पर एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. ट्रंप और उत्तर कोरियाई नेता किम […]
वाशिंगटन : अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप उत्तर कोरिया के साथ संबंध बेहतर करने के लिए दक्षिण कोरिया के साथ प्रति वर्ष व्यापक स्तर पर होने वाले सैन्य अभ्यास को ‘‘बंद” करने की योजना बना रहे हैं. नाम उजागर ना करने की शर्त पर एक अधिकारी ने यह जानकारी दी. ट्रंप और उत्तर कोरियाई नेता किम जोंग-उन की हनोई में शिखर वार्ता होने के तुरंत बाद यह बात सामने आयी है. हालांकि यह वार्ता बेनतीजा रही, लेकिन दोनों पक्षों ने कहा है कि वह बातचीत जारी रखेंगे.
‘एनबीसी न्यूज’ ने सबसे पहले ‘फोल ईगल’ अभ्यास बंद किये जाने की खबर दो अमेरिकी रक्षा आधिकारियों के हवाले से दी थी.
‘फोल ईगल’ अभ्यास अमेरिका और दक्षिण कोरिया के बीच किये जाने वाला सबसे बड़ा सैन्य अभ्यास है, जो वसंत में किया जाता है. इससे उत्तर कोरिया हमेशा नाराज रहा है तथा इसे घुसपैठ की तैयारी बताते हुए इसकी निंदा करता रहा है. अभी तक इसमें 2,00,000 दक्षिण कोरियाई सैनिकों और 3,00,000 अमेरिकी सैनिकों ने हिस्सा लिया है.
ट्रंप और किम के बीच पिछले साल सिंगापुर में हुई शिखर वार्ता के बाद से ही अमेरिका और सियोल ने कई संयुक्त सैन्य अभ्यास के स्तर को कम किया है अथवा बंद किया है. अमेरिकी बमवर्षक भी अब दक्षिण कोरिया पर उड़ान नहीं भर रहे हैं. ट्रंप इन अभ्यासों को लगातार मंहगा बताते आए हैं.
‘एनबीसी‘ की खबर में कहा गया था कि इसके स्थान पर वार्षिक "छोटा एवं मिशन-विशिष्ट प्रशिक्षण” किया जा सकता है. रिपब्लिकन राष्ट्रपति ने हालांकि दक्षिण कोरिया में तैनात 28,500 अमेरिकी सैनिकों को वापस बुलाने से इनकार कर दिया है, जिन्हें उसके परमाणु सम्पन्न पड़ोसी देश से बचाने के लिए वहां तैनात किया गया है.
गौरतलब है कि उत्तर कोरिया ने 1950 में दक्षिण कोरिया पर आक्रमण किया था.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










