ब्राज़ील: नीदरलैंड्स का पलड़ा भारी

Updated at : 29 Jun 2014 10:46 AM (IST)
विज्ञापन
ब्राज़ील: नीदरलैंड्स का पलड़ा भारी

आदेश कुमार गुप्त खेल पत्रकार, बीबीसी हिंदी डॉटकॉम के लिए विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट में रविवार को दूसरे दौर में दो मुक़ाबले खेले जाएंगे. पहले मैच में नीदरलैंड्स का सामना मैक्सिको से और दूसरे मैच में कोस्टा रिका का सामना ग्रीस से होगा. इससे पहले शुरुआती दौर में नीदरलैंडस ने शानदार प्रदर्शन कर अपने तीनों […]

विज्ञापन

विश्व कप फुटबॉल टूर्नामेंट में रविवार को दूसरे दौर में दो मुक़ाबले खेले जाएंगे. पहले मैच में नीदरलैंड्स का सामना मैक्सिको से और दूसरे मैच में कोस्टा रिका का सामना ग्रीस से होगा.

इससे पहले शुरुआती दौर में नीदरलैंडस ने शानदार प्रदर्शन कर अपने तीनों मैच जीतकर नौ अंकों के साथ अंतिम 16 में जगह बनाई थी. दूसरी तरफ़ मैक्सिको ने भी दो मैच जीतकर जलवा दिखाया.

मैक्सिको ने शुरुआती दौर में तो ब्राज़ील जैसी ख़िताब की दावेदार टीम को गोलरहित बराबरी पर भी रोका.

फ़ुटबॉल समीक्षक नोवी कपाड़िया मानते है कि नीदरलैंड्स के लिए मैक्सिको के गोलकीपर कोरोना और मज़बूत डिफ़ेंस से पार पाना आसान नहीं होगा.

इसके अलावा यह मैच दिन में होगा, जिसका लाभ मैक्सिको को मिलेगा. मैक्सिको काउंटर अटैक में भी माहिर है.

नीदरलैंड्स पसंदीदा टीम तो है. उनके वेन पर्सी टीम में वापस आएंगे, उससे भी टीम को फ़ायदा होगा. उसेन बोल्ट की तरह भागने वाले रोबेन यहां कैसा खेलते हैं, यह देखना होगा.

कैंपबेल दावेदार

संघर्षपूर्ण मैच के बावजूद पलड़ा नीदरलैंड्स का भारी लगता है.

दूसरे मुक़ाबले को लेकर नोवी कपाड़िया मानते हैं कि कोस्टा रिका और ग्रीस से तो किसी को भी दूसरे दौर में पहुंचने की उम्मीद नहीं थी. उनके मुताबिक़ यहां कोस्ट रिका के जोएल कैंपबेल पर सबकी नज़र रहेगी.

फ़ीफ़ा विश्व कप में यंग प्लेयर ऑफ द टूर्नामेंट का अवार्ड देता है, जिसके लिए कैंपबेल और कोलंबिया के रोड्रिगेज़ प्रबल दावेदार हैं.

नोवी कपाड़िया के मुताबिक़ ग्रीस जाल बनाकर मैच खेलती है, जबकि कोस्टा रिका आक्रामक. इस मैच की भविष्यवाणी करना आसान नहीं.

उनका कहना है कि मैच का विजेता क्वार्टर फ़ाइनल में नीदरलैंड्स और मैक्सिको के बीच होने वाले मैच के विजेता से भिड़ेगा.

अगर वहां नीदरलैंडस जीत जाती है, तो फिर उसके लिए क्वार्टर फ़ाइनल जीतना आसान होगा, जो उसके लिए अतिरिक्त लाभ की बात है.

(बीबीसी हिन्दी के एंड्रॉएड ऐप के लिए यहां क्लिक करें. आप हमें फ़ेसबुक और ट्विटर पर भी फ़ॉलो कर सकते हैं.)

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola