सोमालिया में अमेरिकी हवाई हमलों में 24 आतंकवादी ढेर

वाशिंगटन : अमेरिकी सेना ने सोमालिया में हवाई हमले किये जिसमें अल-शबाब के 24 आतंकवादी मारे गये. अमेरिका अफ्रीका कमान ने गुरुवार को एक बयान में बताया कि मध्य सोमालिया के हिरान क्षेत्र में ‘‘आतंकवादियों के ठिकाने” के समीप एक दिन पहले हमला किया गया. यह कार्रवाई उस अभियान के तहत की गयी जिसमें अमेरिकी […]
वाशिंगटन : अमेरिकी सेना ने सोमालिया में हवाई हमले किये जिसमें अल-शबाब के 24 आतंकवादी मारे गये. अमेरिका अफ्रीका कमान ने गुरुवार को एक बयान में बताया कि मध्य सोमालिया के हिरान क्षेत्र में ‘‘आतंकवादियों के ठिकाने” के समीप एक दिन पहले हमला किया गया.
यह कार्रवाई उस अभियान के तहत की गयी जिसमें अमेरिकी सेनाएं शबाब जिहादी आंदोलन का मुकाबला करने के लिए अफ्रीकी संघ और सोमाली राष्ट्रीय सुरक्षा बलों के साथ काम कर रही हैं.
अफ्रीका कमान के अभियान निदेशक मेजर जनरल ग्रेग ओल्सन ने कहा, ‘‘ऐसे हमले सोमालिया और क्षेत्र में शांति का विरोध करने वाले विदेशी आतंकवादियों के खिलाफ लड़ाई में हमारे साझेदारों को प्रगति करने में मदद करते रहेंगे.” पेंटागन ने हाल के वर्षों में सोमालिया में हमले तेज कर दिये हैं क्योंकि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने उन बाधाओं को कम कर दिया है कि कब अमेरिकी सेना कथित आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई कर सकती है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए




