मिशन-2019 : सारण में इस बार भी आर-पार की होगी लड़ाई, तेज प्रताप के प्रत्याशी होने की भी सुगबुगाहट

-इस बार के चुनाव में जातियों की गोलबंदी ही असरदार साबित होगी, प्रत्याशी के तौर पर कई नामों की चर्चा पटना : हाइप्रोफाइल सारण संसदीय सीट पर इस बार भी आर-पार की लड़ाई होगी. उम्मीदवार अभी भी तय नहीं हुए हैं, लेकिन माना जा रहा है कि महागठबंधन से लालू प्रसाद के परिवार से ही […]
-इस बार के चुनाव में जातियों की गोलबंदी ही असरदार साबित होगी, प्रत्याशी के तौर पर कई नामों की चर्चा
1980 के चुनाव में सत्यदेव सिंह चुने गये थे सांसद : सारण में 1980 के चुनाव में सत्यदेव सिंह और 1984 में रामबहादुर सिंह जनता पार्टी के टिकट पर सांसद निर्वाचित हुए थे. पिछले चुनाव में यहां भाजपा का परचम लहराया था. यहां राजद ने लालू प्रसाद के चुनाव नहीं लड़ पाने की कानूनी अड़चन के कारण पूर्व सीएम राबड़ी देवी को अपना उम्मीदवार बनाया था. भाजपा ने पूर्व केंद्रीय मंत्री राजीव प्रताप रूडी को अपना उम्मीदवार बनाया और उन्हें जीत मिली थी. रूडी इसके पहले भी 1999 और 1996 में यहां से सांसद निर्वाचित हो चुके हैं. इस बार के चुनाव में राबड़ी देवी दोबारा राजद उम्मीदवार बनायी जायेंगी या उनके परिवार के किसी दूसरे शख्स को चुनाव मैदान में उतारा जायेगा, इस पर संशय बरकरार है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










