राष्ट्रगान के अपमान पर सजा वाले कानून का मसौदा
Author Prabhat khabar digital desk
Updated:
विज्ञापन

हांगकांग : चीन के राष्ट्रगान का अपमान करने वालों को तीन साल तक की जेल की सजा के प्रावधान वाले प्रस्तावित कानून के मसौदे को हांगकांग ने बुधवार को जारी कर दिया. बीजिंग ने हांगकांग पर इसके लिए दबाव बनाया था. विधेयक को सबसे पहले 23 जनवरी को हांगकांग की संसद में रखा जाएगा. इसके […]
विज्ञापन
हांगकांग : चीन के राष्ट्रगान का अपमान करने वालों को तीन साल तक की जेल की सजा के प्रावधान वाले प्रस्तावित कानून के मसौदे को हांगकांग ने बुधवार को जारी कर दिया. बीजिंग ने हांगकांग पर इसके लिए दबाव बनाया था. विधेयक को सबसे पहले 23 जनवरी को हांगकांग की संसद में रखा जाएगा. इसके बाद अधिकारियों और लोकतंत्र समर्थक कार्यकर्ताओं के बीच नये सिरे से टकराव की स्थिति बन सकती है .
कार्यकर्ताओं का कहना है कि हांगकांग की आजादी को धीरे-धीरे समाप्त किया जा रहा है. बुधवार को विधेयक का मसौदा जारी किया गया. इसमें गलत तरह से या अपमानजनक तरीके से राष्ट्रगान की धुन बजाने को गैरकानूनी बनाया गया है. इस मामले में दोषी को जेल की सजा के साथ 50 हजार हांगकांग डॉलर तक का भुगतान करना पड़ सकता है.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
विज्ञापन
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए
विज्ञापन










