ePaper

ट्रंप के साथ दूसरे संभावित शिखर सम्मेलन से पहले चीन पहुंचे किम जोंग उन

Updated at : 08 Jan 2019 9:27 PM (IST)
विज्ञापन
ट्रंप के साथ दूसरे संभावित शिखर सम्मेलन से पहले चीन पहुंचे किम जोंग उन

बीजिंग : उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन मंगलवार को अचानक चीन के दौरे पर पहुंचे. समझा जाता है कि कोरियाई प्रायद्वीप को परमाणु हथियार मुक्त करने को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ संभावित दूसरे शिखर सम्मेलन से पहले अपने एकमात्र बड़े सहयोगी के साथ समन्वय करने के प्रयास के तहत […]

विज्ञापन

बीजिंग : उत्तर कोरिया के नेता किम जोंग उन मंगलवार को अचानक चीन के दौरे पर पहुंचे. समझा जाता है कि कोरियाई प्रायद्वीप को परमाणु हथियार मुक्त करने को लेकर अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप के साथ संभावित दूसरे शिखर सम्मेलन से पहले अपने एकमात्र बड़े सहयोगी के साथ समन्वय करने के प्रयास के तहत वह चीन दौरे पर पहुंचे हैं.

राष्ट्रपति शी जिनपिंग के निमंत्रण पर किम सात जनवरी से दस जनवरी तक चीन के दौरे पर हैं. यह जानकारी सरकारी संवाद समिति शिन्हुआ ने मंगलवार को दी. समझा जाता है कि मंगलवार को वह अपना 36वां जन्मदिन भी मनायेंगे. खबरों के मुताबिक, उनके साथ उनकी पत्नी री सोल जू और वरिष्ठ अधिकारी हैं जिनमें किम योंग चोल भी हैं. अमेरिका और दक्षिण कोरिया के साथ कूटनीतिक समझौते में चोल उनके प्रमुख सहयोगी हैं. कुछ दिनों पहले किम ने चेतावनी दी थी कि अगर, अमेरिका ने प्रतिबंधों में ढील नहीं दी और दबाव कम नहीं किया, तो वह वैकल्पिक मार्ग चुन सकते हैं. यह दौरा ऐसे समय में भी हो रहा है जब किम और ट्रंप के बीच दूसरे शिखर सम्मेलन की बातचीत चल रही है.

दोनों के बीच पहला शिखर सम्मेलन पिछले वर्ष जून में सिंगापुर में हुआ था. ट्रंप के साथ पहली बैठक से पहले और बाद में भी किम ने पिछले वर्ष शी से मुलाकात की थी. दक्षिण कोरिया की योनहाप संवाद समिति ने खबर दी थी कि उत्तर कोरिया की एक रेलगाड़ी चीन की सीमा में पहुंची है जिसके बाद सोमवार को कयास लगाए जाने लगे थे कि किम चीन के दौरे पर हैं. दोनों देशों की मीडिया ने मंगलवार की सुबह दौरे की पुष्टि की जब किम की विशिष्ट हरे और पीले रंग की रेलगाड़ी बीजिंग के एक स्टेशन पर पहुंची.

विज्ञापन
Prabhat Khabar Digital Desk

लेखक के बारे में

By Prabhat Khabar Digital Desk

यह प्रभात खबर का डिजिटल न्यूज डेस्क है। इसमें प्रभात खबर के डिजिटल टीम के साथियों की रूटीन खबरें प्रकाशित होती हैं।

Prabhat Khabar App :

देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए

Download from Google PlayDownload from App Store
विज्ञापन
Sponsored Linksby Taboola