इमरान का आरोप : भारत ने शांति प्रस्तावों को ठुकराया

इस्लामाबाद : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत पर शांति प्रस्तावों का जवाब नहीं देने का आरोप लगाया और कहा कि दो परमाणु संपन्न देशों के बीच किसी भी तरह की लड़ाई उनके लिए आत्मघाती साबित होगी. तुर्की की समाचार एजेंसी टीआरटी वर्ल्ड को दिये एक साक्षात्कार में खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी […]
इस्लामाबाद : पाकिस्तान के प्रधानमंत्री इमरान खान ने भारत पर शांति प्रस्तावों का जवाब नहीं देने का आरोप लगाया और कहा कि दो परमाणु संपन्न देशों के बीच किसी भी तरह की लड़ाई उनके लिए आत्मघाती साबित होगी.
तुर्की की समाचार एजेंसी टीआरटी वर्ल्ड को दिये एक साक्षात्कार में खान की पाकिस्तान तहरीक-ए-इंसाफ (पीटीआई) पार्टी के अनुसार, प्रधानमंत्री ने भारत के साथ वार्ता की फिर से इच्छा जतायी है. उन्होंने कहा कि यहां तक कि शीत युद्ध भी दोनों देशों के हित में नहीं है. पार्टी ने उनके हवाले से कहा, दो परमाणु संपन्न देशों को युद्ध के बारे में सोचना तक नहीं चाहिए. यहां तक कि शीत युद्ध के बारे में भी नहीं क्योंकि स्थिति किसी भी समय खराब हो सकती है. दो परमाणु सशस्त्र देशों का युद्ध में शामिल होना आत्महत्या की तरह है. उन्होंने कहा कि भारत ने उनके शांति प्रस्तावों पर जवाब नहीं दिया.
भारत का कहना है कि आतंकवाद और संवाद साथ-साथ नहीं हो सकता. खान ने कहा, भारत को एक कदम आगे बढ़ाने की पेशकश दी गयी थी और हम दो कदम उठाते. लेकिन, भारत ने वार्ता की पाकिस्तान की पेशकश कई बार ठुकरा दी. खान ने यह भी कहा कि भारत कश्मीरी लोगों के अधिकारों को कभी नहीं कुचल पायेगा. गौरतलब है कि 2016 में पाकिस्तानी आतंकवादियों के हमलों और पाकिस्तान के कब्जेवाले कश्मीर में भारत के सर्जिकल हमले के बाद से भारत-पाक के रिश्ते तनावपूर्ण हैं.
प्रभात खबर डिजिटल टॉप स्टोरी
लेखक के बारे में
By Prabhat Khabar Digital Desk
Prabhat Khabar App :
देश, एजुकेशन, मनोरंजन, बिजनेस अपडेट, धर्म, क्रिकेट, राशिफल की ताजा खबरें पढ़ें यहां. रोजाना की ब्रेकिंग हिंदी न्यूज और लाइव न्यूज कवरेज के लिए डाउनलोड करिए










